7,040mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A11+, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 11 TFT LCD डिस्प्ले 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Mediatek MT8775 दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2025 17:55 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट की 7,040 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • यह टैबलेट कनेक्टिविटी और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है

इस टैबलेट की 7,040 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है

डिवाइसेज मेकर Samsung ने भारत में नया टैबलेट लॉन्च किया है। Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच TFT डिस्प्ले है। सैमसंग की Galaxy A सीरीज के इस टैबलेट की 7,040 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने सितंबर में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इस टैबलेट को लॉन्च किया था। इस टैबलेट में ऑटो फोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Samsung Galaxy Tab A11+ का प्राइस

यह टैबलेट कनेक्टिविटी और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके केवल Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और Wi-Fi + सेल्युलर वेरिएंट 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy Tab A11+ के केवल Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 28,999 रुपये और Wi-Fi + सेल्युलर वेरिएंट का 32,999 रुपये का है। यह टैबलेट ग्रे और सिल्वर कलर्स में है। इसकी बिक्री सैमसंग की वेबसाइट के जरिए की जा रही है। 

Samsung Galaxy Tab A11+ के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 11 TFT LCD डिस्प्ले 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Mediatek MT8775 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। Samsung Galaxy Tab A11+ में ऑटो फोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Samsung Galaxy Tab A11+ की 7,040 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में एक DeX मोड दिया गया है जिससे इसे एक कम्पैटिबल मोटर और कीबोर्ड और माउस के साथ कनेक्ट कर PC में बदला जा सकता है। इस मोड में यह विंडोज का साइज बदलकर मल्टीटास्किंग का भी विकल्प देता है। सैमसंग ने इस टैबलेट के लिए सात वर्ष के ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। Samsung Galaxy Tab A11+ के सिर्फ Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले वेरिएंट का भार लगभग 477 ग्राम और Wi-Fi + सेल्युलर वेरिएंट का लगभग 482 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tablet, Processor, Video, Demand, Market, Samsung, Design, Battery, Variants, Wi Fi, Lenovo, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  2. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  4. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  5. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  6. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  7. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  8. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  9. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.