Samsung ने लॉन्च किया 5000 एमएएच बैटरी वाला टैबलेट

Samsung ने चुपचाप टैब ए सीरीज़ का नया टैबलेट वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। Galaxy Tab A 8.0 (2017) इस सीरीज़ में 2015 के बाद पेश किया गया 8 इंच वाला पहला अपग्रेड है।

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 8 सितंबर 2017 19:20 IST
ख़ास बातें
  • यह 8 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है
  • Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2017) में 8 इंच का डिस्प्ले है
  • 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिए गए
Samsung ने चुपचाप टैब ए सीरीज़ का नया टैबलेट वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। Galaxy Tab A 8.0 (2017) इस सीरीज़ में 2015 के बाद पेश किया गया 8 इंच वाला पहला अपग्रेड है। पिछले मॉडल की तुलना में नए मॉडल में मामूली बदलाव किए गए हैं जो बैटरी क्षमता और कैमरा सेटअप से संबंधित हैं। नए सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 (2017) की कीमत 6,490,000 वियतनामी डॉलर (करीब 18,200 रुपये) है। इस दाम में 4जी एलटीई वेरिएंट बेचा जा रहा है।

Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2017) में 8 इंच का डब्ल्यूएक्सजीए (1280 x 800 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है। यह एंड्रॉयड 7.1 नूगा चलता है। आप एक नैनो सिम इस्तेमाल कर सकते हैं और वॉयस कॉलिंग सपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

2015 मॉडल की तुलना में गैलेक्सी टैब ए 8.0 (2017) में कैमरा डिपार्टमेंट बदल गया है। यह 8 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है जो एफ/1.9 अपर्चर और फ्लैश से लैस है। याद रहे कि पुराना मॉडल 5 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता था और इसके फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का सेंसर था।

गैलेक्सी टैब ए 8.0 (2017) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई  ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम जैक और जीपीएस शामिल हैं। इस टैबलेट का डाइमेंशन 212.1x124.1x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 364 ग्राम। 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी के कारण यह टैबलेट 2015 वाले मॉडल से ज़्यादा मोटा और वज़नदार है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस टैबलेट को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1280 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Galaxy Tab A, Tablet, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.