Xiaomi के ‘सस्‍ते’ टैबलेट Redmi Pad SE 8.7 के फीचर्स लीक, 29 जुलाई को लॉन्चिंग!

Redmi Pad SE 8.7 : इस टैब में एसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्‍शन होगा, जिससे स्‍टोरेज को 2 टीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 15:22 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी का बजट टैबलेट जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • एक टिप्‍सटर ने इसके स्‍पेक्‍स किए हैं लीक
  • 29 जुलाई को भारत में लॉन्‍च हो सकता है टैबलेट

Photo Credit: @Sudhanshu1414

Xiaomi का नया टैबलेट Redmi Pad SE 4G जिसे Redmi Pad SE 8.7 भी कहा जाता है, 29 जुलाई को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। कंपनी ने इस टैब के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी उपलब्‍ध कराई है। डिटेल्‍ड स्‍पेसिफ‍िकेशंस आना अभी बाकी है। हालांकि एक जाने-माने टिप्‍सटर ने Redmi Pad SE 8.7 के रेंडर्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दावा है कि नया रेडमी टैबलेट बॉक्‍सी डिजाइन के साथ आएगा। उसके बेजल्‍स मोटे होंगे। टैब में 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिलेगा। 

टिप्‍सटर सुधांशु अंभोरे के दावों पर भरोसा करें तो Redmi Pad SE 8.7 में 8.7 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 1340 x 800 पिक्‍सल्‍स होगा यानी यह एक एचडी डिस्‍प्‍ले होगा। इस टैब को मीडियाटेक के हीलियो G99 प्रोसेसर से पैक किया जाएगा। टैब में 4 जीबी रैम होगी और यह 64 जीबी व 128 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आएगा। 
Advertisement

इस टैब में एसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्‍शन होगा, जिससे स्‍टोरेज को 2 टीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकेगा। टैबलेट में 8 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा और 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 

Redmi Pad SE 8.7 रन करेगा लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर। इसमें 6650mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसे यूएसबी सी-पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि Redmi Pad SE 8.7 का 4जी मॉडल भी कंपनी लाएगी यानी इसमें सिम लगाकर इंटरनेट कनेक्टिविटी हासिल की जा सकेगी। टैब के बारे में और इन्‍फर्मेशन के लिए हमें शाओमी से आने वाली जानकारी का इंतजार करना चाहिए। 
Advertisement

अन्‍य खबरों की बात करें तो शाओमी ने आज ही अपना लेटेस्‍ट फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 4 चीन में लॉन्‍च किया है। नए शाओमी फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है। इसके बैक में चार कैमरे हैं, जिनमें लाइका की ब्रैंडिंग और समालेक्‍स के लेंस हैं। Xiaomi Mix Fold 4 टु-वे सैटेलाइट कम्‍युनिकेशंस को सपोर्ट करता है। इसे IPX8 रेटिंग मिली है, जो बेहतर बिल्‍ड क्‍वॉलिटी को दर्शाती है। फोन में 5,100mAh की बैटरी है, जो 67W वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Xiaomi Mix Fold 3 का सक्‍सेसर है और Samsung Galaxy Z Fold 6 व Honor Magic V3 से कम्‍पीट करेगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.