Redmi Pad Pro 5G लॉन्‍च होगा 29 जुलाई को, मिलेगी 10000mAh बैटरी, जानें बाकी डिटेल

Redmi Pad Pro 5G : टैब में 12.1 इंच का 2.5K का LCD डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह डिस्‍प्‍ले 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad Pro 5G का लॉन्‍च 29 जुलाई को
  • Redmi Pad Pro 5G में होगी 10 हजार एमएएच बैटरी
  • टैब में 12.1 इंच का 2.5K डिस्‍प्‍ले मिलेगा

Redmi Pad Pro 5G में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Xiaomi का नया टैबलेट Redmi Pad Pro 5G भारत में 29 जुलाई को लॉन्‍च होगा। यह टैब चीनी मार्केट में पहले ही आ चुका है। कहा जाता है कि कंपनी Redmi Pad SE 4G को भी भारत में पेश करेगी। Redmi Pad Pro 5G को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं, उनमें पता चला है कि टैब में 12.1 इंच का 2.5K का LCD डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह डिस्‍प्‍ले 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 600 निट्स बताई जाती है। अन्‍य खूबियों में डॉल्‍बी विजन का सपोर्ट और कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन शामिल है। 

Redmi Pad Pro 5G में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ एड्रिनो 710 जीपीयू पेयर होगा। फोन में 6 और 8 जीबी रैम दी जा सकती है। स्‍टोरेज 128 और 256 जीबी होगा। कहा जाता है कि स्‍टोरेज को डेढ़ टीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकेगा। यह टैब लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलेगा, जिस पर HyperOS की लेयर होगी। 
Advertisement

कहा जाता है कि Redmi Pad Pro 5G में 8 मेगापिक्‍सल का रियर और फ्रंट कैमरा होगा। यह 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। यह भी कन्‍फर्म हुआ है कि टैबलेट में 10 हजार एमएएच की बैटरी होगी, जो 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैब में क्‍वाड स्‍पीकर दिए जाएंगे जो डॉल्‍बी एटमॉस को सपोर्ट करेंगे। 

जो स्‍पेक्‍स अबतक सामने आए हैं, वो Redmi Pad Pro 5G के ग्‍लोबल वेरिएंट की याद दिलाते हैं। कहा जाता है कि कनेक्टिविटी के लिए इस टैब में 5G, Wi-Fi 6 (802.11 ac), Bluetooth 5.2, और USB Type-C 2.0 पोर्ट का सपोर्ट होगा। डिवाइस के डाइमेंशन 280×181.85×7.52mm और वजन 571 ग्राम है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Stable performance
  • Impressive battery life
  • Good sound output with quad speakers
  • Bad
  • Cameras are subpar
  • The keyboard case lacks a trackpad
  • Charging speed could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.