Redmi Pad 2 का भारत में लॉन्च 5 जून को, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले, स्टायलस सपोर्ट और 9000mAh बैटरी!

Redmi ने भारत और ग्लोबल मार्केट में अपने Redmi Pad 2 को टीज किया है। टीजर में इशारा दिया गया है कि टैबलेट बड़े डिस्प्ले और बैटरी के साथ आने वाला है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जून 2025 20:40 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad 2 को 5 जून को लॉन्च किया जाएगा, स्टायलस और 4G वेरिएंट के साथ
  • इसमें 11-इंच 2.5K डिस्प्ले, Helio G100 Ultra चिप और 9000mAh बैटरी मिलेगी
  • यूरोप में Wi-Fi और 4G मॉडल्स की कीमतें लिस्ट, भारत में 5 जून को लॉन्च

Photo Credit: Redmi

Xiaomi जल्द ही भारत में Redmi Pad 2 लॉन्च करने की तैयारी में है, जो कि तीन साल पहले आए Redmi Pad का अपग्रेड वर्जन होगा। कंपनी ने इसका टीजर शेयर कर दिया है, जिसमें 5 जून की तारीख और टैगलाइन 'Built for More' का जिक्र है। इसी लाइन से इशारा मिलता है कि इस बार टैबलेट में बड़ा डिस्प्ले और बैटरी मिलने वाली है। टीजर इमेज से यह भी कन्फर्म हो गया है कि टैबलेट में स्टायलस सपोर्ट मिलेगा, जो इसे प्रोडक्टिविटी और डिजाइन के लिए और यूजफुल बना सकता है। इसू यूरोप में पहले ही लिस्ट कर दिया गया है, जहां इसकी कीमत और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है।

Redmi ने भारत और ग्लोबल मार्केट में अपने Redmi Pad 2 को टीज किया है। टीजर में इशारा दिया गया है कि टैबलेट बड़े डिस्प्ले और बैटरी के साथ आने वाला है। एक अन्य टीजर में यह भी दिखाया है कि टैबलेट लाइटवेट और कॉम्पैक्ट होगा, यानी लैपटॉप के मुकाबले इसे आसानी से कैरी किया जा सकेगा। साथ ही इसे मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए भी बेहतर बताया गया है।
Advertisement

ग्लोबल टीजर से यह भी पता चला है कि Redmi Pad 2 को Mint Green और Grey कलर में लॉन्च किया जाएगा, जबकि Wi-Fi वेरिएंट में एक एक्स्ट्रा Violet कलर भी शामिल होगा। डिवाइस में 8MP का रियर कैमरा, 3.5mm हेडफोन जैक और 4G कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
 

यूरोप की लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi Pad 2 में 11-इंच का 2.5K 90Hz डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक होगी। इसमें MediaTek Helio G100 Ultra प्रोसेसर, 5MP का फ्रंट कैमरा और 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिवाइस में क्वाड स्पीकर्स भी होंगे, जिससे इसका ऑडियो आउटपुट और बेहतर हो सकता है।
Advertisement

यूरोप में इसकी कीमत भी सामने आ चुकी है, जिसमें Wi-Fi वेरिएंट (4GB+128GB) की कीमत 199 यूरो (करीब 19,400 रुपये) और 4G वेरिएंट (8GB+256GB) की कीमत 299 यूरो (करीब 22,300 रुपये) बताई गई है। भारत में Redmi Pad 2 को लॉन्च के बाद Amazon.in, Flipkart, mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल किया जाएगा। भारत में इसकी सही कीमत और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी 5 जून को सामने आ जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.