Red Magic Nova Gaming टैबलेट का टीजर जारी, 27 सितंबर को होगा ग्लोबल लॉन्च, जानें सबकुछ

Red Magic Nova Gaming टैबलेट कंपनी का अगला गेमिंग टैबलेट हो सकता है जिसे 27 सितंबर को पेश किया जाना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2024 20:52 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic Nova Gaming टैबलेट 27 सितंबर को पेश किया जाना है।
  • यह Red Magic Gaming Tablet Pro का ही रिब्रांडेड वर्जन होने वाला है।
  • Red Magic Gaming Tablet Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है।

Red Magic Nova Gaming टैबलेट Red Magic Gaming Tablet Pro का ही रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

Photo Credit: Red Magic

Red Magic Gaming Tablet Pro के बाद कंपनी ग्लोबल मार्केट में नया गेमिंग टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। यह Red Magic Nova Gaming टैबलेट के नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी ने टैबलेट के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। यह 27 सितंबर को मार्केट में लॉन्च के लिए टीज किया गया है। हालांकि स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी की ओर से नहीं किया गया है। टीजर इसके बारे में क्या कहता है, आइए जानते हैं। 
 
Red Magic Nova Gaming टैबलेट कंपनी का अगला गेमिंग टैबलेट हो सकता है जिसे 27 सितंबर को पेश किया जाना है। कंपनी ने इसे टीज करना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह Red Magic Gaming Tablet Pro का ही रिब्रांडेड वर्जन होने वाला है। Red Magic Gaming Tablet Pro को कंपनी ने चीन में हाल ही में लॉन्च किया था। घरेलू मार्केट में यह काफी पॉपुलर साबित हुआ है।  
Advertisement

Red Magic Gaming Tablet Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 10.9 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है। टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है। इसमें 24 जीबी तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज दी गई है। टैबलेट में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट में यह 20 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। 

इसमें डुअल X-एक्सिस मोटर है, 4-चैनल स्पीकर हैं, और तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी है। यह 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। टैबलेट में Magic Cooling ICE 2.0 सिस्टम दिया गया है। यह इसके कोर टेम्परेचर को 25 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। जिससे कि हार्ड गेमिंग सेशन में भी यह गर्म न हो सके। यह डिजाइन में स्लीक है और कस्टम RGB लाइटिंग से लैस है। गेमिंग के शौकीनों को टैबलेट लुभाता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.90 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 3 Leading Version

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1800x2880 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

256एमबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.