• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 1 डॉलर में मिलेगी 30 डॉलर की छूट! Red Magic Nova गेमिंग टैबलेट के लॉन्च से पहले पेश किया गया स्पेशल पास

1 डॉलर में मिलेगी 30 डॉलर की छूट! Red Magic Nova गेमिंग टैबलेट के लॉन्च से पहले पेश किया गया स्पेशल पास

15 अक्टूबर को Nova गेमिंग टैबलेट के आधिकारिक लॉन्च से पहले Red Magic एक स्पेशल अर्ली एक्सेस की पेशकश कर रहा है, जिसकी कीमत 1 डॉलर (करीब 85 रुपये) है।

1 डॉलर में मिलेगी 30 डॉलर की छूट! Red Magic Nova गेमिंग टैबलेट के लॉन्च से पहले पेश किया गया स्पेशल पास

Photo Credit: Red Magic

ख़ास बातें
  • 16 अक्टूबर को Nova गेमिंग टैबलेट का आधिकारिक लॉन्च होना है
  • 15 अक्टूबर को यह टैबलेट अर्ली एक्सेस के लिए उपलब्ध होगा
  • अर्ली एक्सेस पास 1 डॉलर की कीमत में पेश किया गया है
विज्ञापन
Red Magic ने हाल ही में Red Magic Nova गेमिंग टैबलेट के ग्लोबल लॉन्च को टीज किया था। नया टैबलेट 16 अक्टूबर को आने वाला है। यह Red Magic Gaming Tablet Pro का ही रिब्रांडेड वर्जन होने वाला है, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया था। टैबलेट 10.9 इंच 2.8K LCD डिस्प्ले से लैस आता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है, जो 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ जुड़ा है। अब ग्लोबल लॉन्च से पहले Red Magic ने इस टैबलेट के लिए अर्ली एक्सेस पास की घोषणा की है।

16 अक्टूबर को Nova गेमिंग टैबलेट के आधिकारिक लॉन्च से पहले Red Magic एक स्पेशल अर्ली एक्सेस की पेशकश कर रहा है, जिसकी कीमत 1 डॉलर (करीब 85 रुपये) है। पास इवेंट एक्सेस और टैबलेट की खरीद पर 30 डॉलर (करीब 2,500 रुपये) का डिस्काउंट दिलाएगा। वाउचर का इस्तेमाल Nova के 12GB + 256GB मॉडल को करीब 469 डॉलर या यूरो या 16GB + 512GB मॉडल को लगभग 619 डॉलर या यूरो में खरीदने के लिए किया जा सकता है।

हालांकि, वाउचर प्रति ऑर्डर एक टैबलेट तक सीमित है और इसे अन्य छूटों के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। अर्ली एक्सेस पास और डिस्काउंट वाउचर 31 अक्टूबर तक वैध रहेंगे। बता दें Red Magic Nova गेमिंग टैबलेट को यूं तो 16 अक्टूबर को उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन इसका अर्ली एक्सेस 15 अक्टूबर को शुरू हो रहा है।

Red Magic Gaming Tablet Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 10.9 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है। टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है। इसमें 24 जीबी तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज दी गई है। टैबलेट में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट में यह 20 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। 

इसमें डुअल X-एक्सिस मोटर है, 4-चैनल स्पीकर हैं, और तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी है। यह 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। टैबलेट में Magic Cooling ICE 2.0 सिस्टम दिया गया है। यह इसके कोर टेम्परेचर को 25 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। जिससे कि हार्ड गेमिंग सेशन में भी यह गर्म न हो सके। यह डिजाइन में स्लीक है और कस्टम RGB लाइटिंग से लैस है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.90 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 3 Leading Version
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1800x2880 पिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 14
स्टोरेज256एमबी
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता10100 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »