Realme Pad 2 Lite vs Redmi Pad SE: Rs 15 हजार से कम में कौन सा टैबलेट है बेस्ट? जानें यहां

Redmi Pad SE 2 हजार रुपये सस्ता है। लेकिन Realme Pad 2 Lite में लेटेस्ट OS, बेहतर प्रोसेसर, और ज्यादा रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 सितंबर 2024 14:16 IST
ख़ास बातें
  • इनकी कीमत की तरह स्पेसिफिकेशंस में कुछ अंतर है
  • Redmi Pad SE 2 हजार रुपये सस्ता है
  • Realme Pad 2 Lite में लेटेस्ट OS, बेहतर प्रोसेसर, और ज्यादा रिजॉल्यूशन है

Redmi Pad SE और Realme Pad 2 Lite, दोनों ही बजट टैबलेट हैं।

Realme ने हाल ही में कम प्राइस में बड़े डिस्प्ले, 2K रिजॉल्यूशन वाला टैबलेट Realme Pad 2 Lite लॉन्च करके मार्केट में कंपीटिशन को तगड़ा कर दिया है। इससे पहले शाओमी की Redmi भी अफॉर्डेबल प्राइस में फीचरफुल टैबलेट Redmi Pad SE लॉन्च कर चुकी है। आइए जानते हैं दोनों में कौन सा टैबलेट है बेस्ट?

Display, Design
Realme Pad 2 Lite और Redmi Pad SE, दोनों में ही प्रीमियम लुक देखने को मिलता है। रियलमी ने अपने टैबलेट में वेगन लैदर फिनिश दिया है जबकि Redmi Pad SE में एल्युमिनियम बैक पैनल के साथ फ्रेम भी एल्युमीनियम का दिया गया है। यहां पर यूजर की पसंद का सवाल पैदा हो जाता है कि उसे कौन से फिनिश का टैबलेट अच्छा लगता है। 

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Pad SE में 11 इंच का LCD पैनल दिया गया है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है और 90Hz रिफ्रेश रेट है।  Realme Pad 2 Lite में 10.95 इंच का डिस्प्ले है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। यहां पर डिस्प्ले क्वालिटी में Realme Pad 2 Lite आगे निकल जाता है। 

Processor, Battery
Redmi Pad SE में Snapdragon 680 चिप है। वहीं Realme ने MediaTek का Helio G99 चिप इसमें इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Helio G99 प्रोसेसर Snapdragon 680 से बेहतर माना गया है। दोनों में ही 8 जीबी रैम की पेअरिंग देखने को मिलती है। 
Advertisement

Realme Pad 2 Lite में 8,300mAh की बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग है जबकि Redmi Pad SE में थोड़ी कमतर, 8,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग है। रियलमी का टैबलेट Android 14 OS पर रन करता है जबकि रेडमी का टैबलेट Android 13 OS पर रन करता है। 

Camera 
Advertisement
Redmi Pad SE में रियर में 8 मेगापिक्सल, और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा है। रियलमी टैबलेट में भी यही कैमरा कंफिग्रेशन है। दोनों ही टैबलेट्स में साउंड के लिए क्वाड स्पीकर सेटअप मिल जाता है। 

Pricing
Advertisement
Redmi Pad SE की भारत में कीमत 12,999 रुपये है जबकि  Realme Pad 2 Lite की कीमत 14,999 रुपये है। अगर आप सस्ते दाम में कोई टैबलेट खरीदना चाहते हैं तो Redmi Pad SE की तरफ जा सकते हैं, लेकिन लेटेस्ट OS, थोड़ी बेहतर परफॉर्मेंस, और ज्यादा रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले चाहते हैं तो Realme Pad 2 Lite की तरफ जा सकते हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.95 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G99

फ्रंट कैमरा

हां

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8300 एमएएच
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Metal build and slim design
  • Very good battery life
  • Quad speakers with Dolby Atmos
  • Good 90Hz display
  • Android 14-based HyperOS
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak chipset
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.