OUKITEL OT5S टैबलेट 8GB रैम, 8,250mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें बाकी फीचर्स

OUKITEL OT5S : इसे उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो बड़ी स्‍क्रीन पर मीडिया कंटेंट देखना चाहते हैं और परफॉर्मेंस पर बहुत जोर नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मई 2024 12:27 IST
ख़ास बातें
  • OUKITEL OT5S टैबलेट हुआ लॉन्‍च
  • इसमें है 12 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले
  • 8,250mAh की बैटरी दी गई है इस टैब में

Photo Credit: oukitel

चीन के गैजेट मार्केट में OUKITEL की पैठ लगातार बढ़ रही है। कंपनी ने OUKITEL OT5S नाम से एक नया टैबलेट लॉन्‍च किया है। यह 20 हजार रुपये से कम दाम में ‘वाइडवाइन L1 सर्टिफ‍िकेशन' जैसा फीचर ऑफर करता है, जिसका मतलब है कि ओटीटी पर हाईक्‍वॉलिटी कंटेंट को स्‍ट्रीम करना आसान हो जाता है। इसे उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो बड़ी स्‍क्रीन पर मीडिया कंटेंट देखना चाहते हैं और परफॉर्मेंस पर बहुत जोर नहीं है। भारत में इस टैब की उपलब्‍धता पर अभी जानकारी नहीं है।  

OUKITEL OT5S एक एंड्रॉयड टैबलेट है। इसकी कीमत 220 डॉलर (लगभग 18,374 रुपये) है। हालांकि अभी इसे खरीदा नहीं जा सकता। कंपनी की वेबसाइट पर प्रोडक्‍ट आउट ऑफ स्‍टॉक है। 
 

OUKITEL OT5S features 

OUKITEL OT5S में 12 इंच का डिस्‍प्‍ले है। यह 2000 x 1200 पिक्‍सल्‍स का रेजॉलूशन ऑफर करता है। दावा है कि इस टैब की मदद से Disney+ और Prime Video जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स पर हाईक्‍वॉलिटी कंटेंट स्‍ट्रीम किया जा सकता है। टैब में गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 का प्रोटेक्‍शन है, जो इस स्‍क्रैचेस से बचाता है। 

OUKITEL OT5S में 8जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। इसे यूनिसॉक के Tiger T606 प्रोसेसर से पैक किया गया है। अच्‍छी बात है कि यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है। 

OUKITEL OT5S में 4 बिल्‍ट-इन स्‍पीकर मौजूद हैं। दावा है कि ये अच्‍छा साउंड जनरेट करते हैं। मेन कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है
Advertisement

किसी भी टैबलेट का पीक पॉइंट होती है उसकी बैटरी। OUKITEL OT5S में 8,250mAh की बैटरी दी गई है। दावा है कि इसके साथ 10 घंटे कंटेंट देखा जा सकता है। दावा है कि सिर्फ नॉर्मल यूज हो तो बैटरी सिंगल चार्ज में चौबीस घंटे चल जाती है। यह टैब कीबोर्ड और पेन को भी सपोर्ट करता है। यह 4जी नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है यानी इसमें सिम लगाकर काम में लाया जा सकता है। 

OUKITEL OT5S का वजन 560 ग्राम है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  3. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  4. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  5. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  7. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  8. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  9. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  10. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.