9510mAh बैटरी, 12GB RAM के साथ OPPO Pad 3 लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें

OPPO ने चीनी बाजार में OPPO Reno13 सीरीज के साथ अपने नए टैबलेट OPPO Pad 3 को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 17:20 IST
ख़ास बातें
  • OPPO Pad 3 में 11.61 इंच की 2.8K डिस्प्ले दी गई है।
  • OPPO Pad 3 में 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OPPO Pad 3 में MediaTek Dimensity 8350 4nm प्रोसेसर है।

OPPO Pad 3 में 11.61 इंच की 2.8K डिस्प्ले है।

Photo Credit: OPPO

OPPO ने चीनी बाजार में OPPO Reno13 सीरीज के साथ अपने नए टैबलेट OPPO Pad 3 को पेश कर दिया है। Pad 3 में 11.61 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। ओप्पो के इस टैबलेट में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। आइए OPPO Reno13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OPPO Pad Price


OPPO Pad 3 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 2099 yuan (लगभग 24,400 रुपये), 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2399 yuan (लगभग 27,890 रुपये), 8GB + 256GB सॉफ्ट लाइट एडिशन की कीमत 2599 yuan (लगभग 30,215 रुपये), 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2699 yuan (लगभग 31,365 रुपये), 12GB + 256GB सॉफ्ट लाइट एडिशन की कीमत 2899 yuan (लगभग 33,690 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3099 yuan (लगभग 36,015 रुपये) है। OPPO का यह टैबलेट स्टार ट्रैक ब्राइट सिल्वर, सनसेट पर्पल और नाइट ब्लू में उपलब्ध है। यह टैबलेट चीन में फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 29 नवंबर से शुरू होगी।


Advertisement
OPPO Pad 3 Specifications


OPPO Pad 3 में 11.61 इंच की 2.8K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 2000 पिक्सल, 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 7:5 आस्पेक्ट रेशियो और 296 पीपीआई है। इस टैबलेट में Arm Mali-G615 MC6 GPU के साथ ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8350 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 8GB / 12GB LPDDR5X रैम के साथ 128GB / 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो OPPO Pad 3 के रियर में 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस टैबलेट की लंबाई 257.75 मिमी, चौड़ाई 189.11 मिमी, मोटाई 6.29 मिमी और वजन 533 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। इस टैबलेट में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9510mAh की बैटरी दी गई है। इस टैबलेट में 6 स्पीकर्स और Hi-Res सर्टिफिकेशन दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 8350

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.