Oppo Pad 2 टैबलेट और Watch 3 स्मार्टवॉच भारत में जल्द होंगे लॉन्च, कीमत भी हुई लीक

Oppo Pad 2 और Oppo Watch 3 को भारत में अगले साल मार्च या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 09:40 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad 2 की कीमत 20,000 से 25,000 के बीच हो सकती है
  • Oppo Watch 3 चीन में CNY 1,599 की शुरुआती कीमत में हो चुकी है लॉन्च
  • भारत में ये डिवाइस 2023 मार्च या अप्रैल की शुरुआत में दस्तक दे सकते हैं

Oppo Watch 3 को चीन में CNY 1,599 (लगभग 19,000 रुपये) की शुरुआथी कीमत में लॉन्च किया गया था

Oppo Pad 2 और Oppo Watch 3 के जल्द ही भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। टैबलेट का आधिकारिक तौर पर पेश होना बाकी है, जबकि स्मार्टवॉच को चीन में इस साल अगस्त में जारी किया गया था। लेटेस्ट लीक में भारत में ओप्पो पैड 2 की अपेक्षित कीमत की जानकारी दी गई है। ओप्पो वॉच 3 की कीमत अभी भी पर्दे के पीछे है। हालांकि, लीक में बताया गया है कि यह स्मार्टवॉच भारत में एक नए कलर वेरिएंट के साथ भी आएगी।
 

Oppo Pad 2, Oppo Watch 3 price in India, launch details

टिपस्टर मुकुल शर्मा की जानकारी का हवाला देते हुए 91Mobiles की रिपोर्ट बताती है कि Oppo Pad 2 और Oppo Watch 3 को भारत में अगले साल मार्च या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो संभावित भारत लॉन्च से पहले चीन में टैबलेट को पेश कर सकती है।

इसके अलावा, ओप्पो पैड 2 की कीमत 20,000 से 25,000 के बीच हो सकती है। कंपनी ने पहले 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में भारत में Oppo Pad Air को लॉन्च किया था।

Oppo Pad 2 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, बता दें कि इसका पिछला मॉडल Oppo Pad 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस 11-इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जुड़ा है। ओप्पो का यह टैबलेट 8,360mAh की बैटरी के साथ आता, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

रिपोर्ट में Oppo Watch 3 की अपेक्षित कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टवॉच को चीन में CNY 1,599 (लगभग 19,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टवॉच में 372x430 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस 1.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले शामिल है। इसमें 400mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 4 दिन की बैटरी लाइफ देती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Square

Display Type

AMOLED
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  2. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  4. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  5. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  7. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  8. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  9. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.