OnePlus Pad Pre-Order: 11.6 इंच डिस्प्ले, 9510mAh बैटरी, Dimensity 9000 के साथ OnePlus Pad प्री-ऑर्डर डेट कंफर्म!

OnePlus Pad के रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2023 10:19 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad के रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर रन करता है।

OnePlus Pad के रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus का बहुचर्चित टैबलेट OnePlus Pad जल्द प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। अप्रैल के अंत में इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे जिसके लिए OnePlus ने डेट भी कंफर्म कर दी है। OnePlus Pad के स्पेसिफिकेशंस काफी आकर्षक हैं। इसमें 11.6 इंच डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 से लैस है। इसमें 9,510mAh की बैटरी दी गई है। टैबलेट के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

OnePlus Pad के लिए प्री-ऑर्डर डेट वनप्लस की ओर से अधिकारिक रूप से कंफर्म कर दी गई है। जिसके मुताबिक OnePlus Pad प्री-ऑर्डर डेट 28 अप्रैल होगी। XDA की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इसका ऑफिशिअल अनाउंसमेंट अधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट के जरिए कर दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। OnePlus ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी कि OnePlus  Pad एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर उपलब्ध होगा। भारत में भी इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

OnePlus Pad के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Pad के स्पेसिफिकेशंस में 11.6 इंच डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 2000 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है और 500 nits तक पीक ब्राइटनेस है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस है। इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। डिवाइस Dolby Atmos और Dolby Vision का सपोर्ट करता है। OnePlus Pad में 9,510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Photo Credit: OnePlus


OnePlus Pad के रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर रन करता है। इसके अन्य फीचर्स में वाई-फाई 6, फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वाड स्पीकर सिस्टम और Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी आदि का भी सपोर्ट दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.