OnePlus Pad को मिला Oxygen OS 13.1 अपडेट, मिले कई नए फीचर्स

OnePlus Pad के लिए OxygenOS 13.1 अपडेट सेल्युलर डेटा शेयरिंग और मल्टीस्क्रीन कनेक्शन सहित कई सुधार और नए फीचर्स लेकर आता है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, अपडेटेड: 21 जून 2023 21:33 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट के लिए अब लेटेस्ट OxygenOS 13.1 रोलआउट हो रहा है
  • मिला सेल्युलर डेटा शेयरिंग और मल्टीस्क्रीन कनेक्शन फीचर
  • अपडेट के जरिए परफॉर्मेंस में भी किए गए हैं कुछ सुधार

OnePlus Pad को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था

OnePlus Pad को इस साल फरवरी में वनप्लस के Cloud 11 इवेंट में लॉन्च किया गया था। टैबलेट के लिए अब लेटेस्ट OxygenOS 13.1 रोलआउट हो रहा है। अपडेट सेल्युलर डेटा शेयरिंग और एक नया मल्टीस्क्रीन कनेक्शन लेकर आता है। OnePlus Pad टैबलेट Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 के साथ प्रीलोडेड आता है। लेटेस्ट OxygenOS 13.1 अपडेट OnePlus 11, OnePlus 11R, OnePlus 10T, OnePlus 10R और अन्य OnePlus के नंबर सीरीज स्मार्टफोन के लिए भी रोलआउट किया जा रहा है।

OnePlus ने आज लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के रोलआउट की घोषणा की। OnePlus Pad के लिए OxygenOS 13.1 अपडेट सेल्युलर डेटा शेयरिंग और मल्टीस्क्रीन कनेक्शन सहित कई सुधार और नए फीचर्स लेकर आता है। सेल्युलर डेटा शेयरिंग फीचर के साथ अब यूजर्स अपने वनप्लस फोन के डेटा को वनप्लस पैड पर उसी अकाउंट में लॉग इन करके एक्सेस कर सकेंगे। वे इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं, कॉल का उत्तर दे सकते हैं और टेक्स्ट मैसेज भेज/प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही मोबाइल हॉटस्पॉट सेट किए बिना सेलुलर डेटा शेयर कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि यह फीचर 10 मीटर की दूरी के अंदर ही काम करता है।

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पहले अपने OnePlus फोन के साथ-साथ OnePlus Pad दोनों पर एक ही अकाउंट में लॉग इन करना होगा और फिर दोनों डिवाइस पर WLAN और ब्लूटूथ चालू करना होगा। ऐसे करने के बाद, यूजर्स मल्टी-स्क्रीन कनेक्ट सेटिंग्स में मोबाइल डेटा शेयरिंग, कॉलिंग शेयरिंग और मैसेजिंग शेयरिंग के साथ-साथ क्विक कनेक्ट और ऑटो कनेक्ट सेटिंग्स को सक्षम कर सकते हैं। इसके बाद, वनप्लस पैड पर सेलुलर डेटा शेयर करने के लिए यूजर्स को WLAN को ऑफ करना होगा।

इसके अलावा, लेटेस्ट OTA अपडेट में मिलने वाला ऑटो कनेक्ट और रिले प्लेइंग फीचर क्रॉस-स्क्रीन फंक्शन प्रदान करते हैं और यूजर्स को वनप्लस स्मार्टफोन और वनप्लस पैड के बीच आसानी से स्विच करने में मदद करते हैं। ये फीचर्स केवल OxygenOS 13.1 पर चल रहे OnePlus 8 और उससे नए नंबर सीरीज वाले हैंडसेट मॉडल्स पर उपलब्ध हैं।
Advertisement

OnePlus Pad टैबलेट में 11.61 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह Android 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स लॉन्च हुआ था। टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 SoC पर काम करता है।
Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.