OnePlus Pad भारत में साल 2022 के फर्स्ट हाफ में हो सकता है लॉन्च

नई लीक से संकेत मिलता है कि OnePlus अब अपना पहला टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, कहा जा रहा है कि इसे OnePlus 10 स्मार्टफोन रेंज के साथ लॉन्च नहीं किया जाएगा, जो कि साल 2022 की शुरुआत में ही पेश की जा सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2021 10:44 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है
  • टैबलेट साल 2022 की पहली तिमाही में हो सकता है लॉन्च
  • OnePlus 10 सीरीज़ में मिल सकते हैं दो फोन
OnePlus Pad पर कंपनी कथित रूप से काम कर रही है, जिसे अगले साल के फर्स्ट हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस पैड के साथ कंपनी टैबलेट सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है। OnePlus ब्रांड स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्ट टीवी रेंज भी पेश कर चुकी है। साथ ही कंपनी के ट्रू वायर स्टीरियो ईयरबड्स और वायरलेस हेडफोन्स के रूप में ऑडियो प्रोडक्ट्स भी मार्केट में मौजूद है। इसके अलावा, कंपनी ने हाल ही में OnePlus Watch को लॉन्च कर वियरेबल सेगमेंट भी एंट्री मार ली है। नई लीक से संकेत मिलता है कि OnePlus अब अपना पहला टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, कहा जा रहा है कि इसे OnePlus 10 स्मार्टफोन रेंज के साथ लॉन्च नहीं किया जाएगा, जो कि साल 2022 की शुरुआत में ही पेश की जा सकती है।

91Mobiles की साझेदारी में टिप्सटर मुकुल शर्मा ने जानकारी दी है कि OnePlus Pad टैबलेट भारत में साल 2022 के फर्स्ट हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। शर्मा का दावा है कि चीन में वनप्लस पैड को कई मॉडल्स में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन भारत में इनमें से कोई एक ही मॉडल पेश किया जाएगा। इसके अलावा, टिप्सटर ने संकेत दिया है कि वनप्लस पैड को OnePlus 10 सीरीज़ के साथ पेश नहीं किया जाएगा। इसके अगले साल की पहली तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है।

फिलहाल, वनप्लस पैड से जुड़ी बहुत ही कम जानकारी सामने आई है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट से संकेत मिले थे कि वनप्लस 5 जनवरी को Las Vegas में CES 2022 इवेंट को फिजिकल तौर पर आयोजित करने वाली है। हालांकि, अभी यह कंफर्म नहीं किया गया है कि इस दौरान इवेंट में कंपनी किस स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। अटकलें लगाई जा रही है कि इस दौरान OnePlus 10 सीरीज़ को लॉन्च किया जा सकता है।

वनप्लस 10 सीरीज़ को लेकर कई लीक्स सामने आ चुकी है। इस सीरीज़ में OnePlus 10 और OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे। आगामी वनप्लस 10 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.7 इंच क्वाड-एचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस प्रोसेसर में 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। यह फोन IP68 रेटेड हो सकता है और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Pad, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.