OnePlus Pad Go 2 Launched in India: वनप्लस लाया 10050mAh बैटरी, 12.1 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत

बैटरी OnePlus Pad Go 2 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसमें 10,050mAh बैटरी पैक मिलता है, जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 20:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Go 2 में 12.1-इंच की 2.8K रिजॉल्यूशन स्क्रीन मिलती है
  • 10050mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट है इसकी खासियत
  • इसमें मल्टीटास्किंग के लिए सेल्फ-डेवलप्ड Open Canvas सॉफ्टवेयर भी शामिल

OnePlus Pad Go 2 की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने बुधवार को भारत में अपना नया Android टैबलेट OnePlus Pad Go 2 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट OnePlus 15R स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया है और मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स को टारगेट करता है। OnePlus Pad Go 2 को खास तौर पर बड़ी स्क्रीन, 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ के साथ उतारा गया है। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट दिया है और यह Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। टैबलेट में 12.1 इंच का बड़ा 2.8K LCD डिस्प्ले शामिल है। नीचे हम इसके स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी दे रहे हैं।

OnePlus Pad Go 2 Specifications

OnePlus Pad Go 2 में 12.1-इंच की 2.8K रिजॉल्यूशन (1980x2800 पिक्सल) वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 600 nits तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कैमरा सेक्शन में OnePlus Pad Go 2 में पीछे की तरफ 8MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट में भी 8MP का कैमरा मिलता है।

बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। OnePlus Pad Go 2 में 10,050mAh बैटरी पैक मिलता है, जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, टैबलेट को फुल चार्ज होने में करीब 129 मिनट का समय लगता है। इसके साथ 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो टैबलेट में 4nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज को जोड़ा गया है। ऑडियो के लिए OnePlus Pad Go 2 में क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट है। सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलता है। इसके अलावा, OnePlus का सेल्फ-डेवलप्ड Open Canvas सॉफ्टवेयर भी दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।

Advertisement

OnePlus Pad Go 2 का 5G वेरिएंट करीब 599 ग्राम वजनी है, जबकि Wi-Fi वेरिएंट का वजन लगभग 597 ग्राम है। टैबलेट का साइज 266.01 x 192.77 x 6.83mm बताया गया है।

OnePlus Pad Go 2 price in India, availability

OnePlus Pad Go 2 के बेस कॉन्फिगरेशन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये रखी गई है, जो Wi-Fi ऑनली मॉडल के लिए है। वहीं, Wi-Fi ऑनली 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। Wi-Fi + 5G 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 32,999 रुपये है। टैबलेट को Lavender Drift और Shadow Black कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 18 दिसंबर दोपहर 12 बजे से Amazon, OnePlus India की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी।

Advertisement

ऑफर की बात करें, तो Axis Bank और HDFC Bank के कार्ड के जरिए 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा OnePlus Pad Go 2 नए OnePlus Pad Go 2 Stylo को भी सपोर्ट करता है, जिसे अलग से बेचा जाएगा। यह स्टायलस 4,096 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी के साथ आता है। हालांकि, लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत ये 3,999 रुपये का स्टायलस ग्राहकों को OnePlus Pad Go 2 के साथ फ्री मिलेगा

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.