OnePlus Pad के डिजाइन रेंडर लीक, लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा

रेंडरर्स के मुताबिक, OnePlus Pad में यूनिबॉडी मेटल चेसिस मिलेगी। इसके अलावा इस टैबलेट में एक साइड के बेजेल्स पर फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बेजेल्स होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2023 09:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 23 फरवरी को अपना पहला ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है।
  • OnePlus Pad ब्रांड का पहला टैबलेट इस इवेंट में पेश किया जाएगा।
  • टिपस्टर का कहना है कि OnePlus Pad टैबलेट में 11.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगी।

OnePlus Pad में 11.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Steve H.McFly @OnLeaks/Mysmartprice

OnePlus 23 फरवरी को 2023 का अपना पहला ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। यह कॉन्फ्रेंस खास तौर पर वनप्लस 11 के लिए है। हालांकि इस दौरान कंपनी कई अन्य प्रोडक्ट्स को भी पेश करेगी। कंपनी बीते कुछ दिनों से कई अन्य डिवाइसेज का खुलासा कर रही है। हाल ही में खुलासा हुआ है कि OnePlus Pad ब्रांड का पहला टैबलेट इस इवेंट में पेश किया जाएगा। यहां हम आपको OnePlus के आगामी डिवाइसेज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

अब इस डिवाइस के रेंडर लीक हुए हुए हैं, जिससे इसके डिजाइन का पता चला है। विपुल लीकर स्टीव हेमरस्टोफर (@OnLeaks) ने MySmartPrice के साथ साझेदारी में आगामी OnePlus Pad के रेंडर शेयर किए हैं। पहली बार यूजर्स को वनप्लस टैबलेट का डिजाइन देखने को मिल रहा है।
Advertisement
 

OnePlus Pad का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस


रेंडरर्स के मुताबिक, OnePlus Pad में यूनिबॉडी मेटल चेसिस मिलेगी। इसके अलावा इस टैबलेट में एक साइड के बेजेल्स पर फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बेजेल्स होंगे। डिवाइस के पीछे एक अलग दिखने लगने वाला कैमरा मिलेगा, जिसके साथ में वनप्लस लोगो और वनप्लस ब्रांडिंग भी होगी। इन सभी को एक प्रकार से पोर्ट्रेट के बजाय लैंडस्केप व्यूइंग के लिए रखा जाएगा जो कि अधिकतर मार्केट में मौजूद टैबलेट्स में मिलता है। OnePlus Pad के दाईं ओर वॉल्यूम कीज होंगी। जबकि पावर बटव टॉप पर होगा। बाईं ओर एक कनेक्टर मिलेगा जो कि ऑफिशियल स्टाइलस एक्सेसरी के लिए हो सकता है।

डिस्प्ले की बात की जाए तो टिपस्टर का कहना है कि टैबलेट में 11.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगी। हालांकि अभी यह पता नहीं है कि पैनल एलसीडी या ओएलईडी होगा या कुछ और ही होगा। आने वाले समय में इस टैबलेट को लेकर अधिक जानकारी सामने आने की संभावना है। हालांकि ऑफिशियल लॉन्च में अभी करीब दो हफ्ते का समय बाकी है। अब तक इस टैबलेट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलेगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.