Nubia Red Magic गेमिंग टैबलेट होंगे 5 सितंबर को लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 3 लीडिंग वर्जन, 8 Gen 2 होंगे प्रोसेसर

Red Magic छोटे टैबलेट में 10.8 इंच की डिस्प्ले है। यह Snapdragon 8 Gen 3 Leading वर्जन प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला टैबलेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2024 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic चीन में 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे दो टैबलेट लॉन्च करने वाला है।
  • Red Magic के छोटे टैबलेट में 10.8 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • बड़े Red Magic टैबलेट में 12.4 इंच की डिस्प्ले होगी।

Red Magic Gaming Tablet में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा।

Photo Credit: Red Magic

Nubia के Red Magic ब्रांड ने कंफर्म किया है कि वह चीन में 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। इस इवेंट में Red Magic गेमिंग बेस्ड टैबलेट पेश किया जाएगा। छोटे टैबलेट में 10.8 इंच की डिस्प्ले है। यह Snapdragon 8 Gen 3 Leading वर्जन प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला टैबलेट होगा। बड़े Red Magic टैबलेट में 12.4 इंच की डिस्प्ले होगी। आइए Red Magic गेमिंग टैबलेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Red Magic गेमिंग टैबलेट में क्या होगा खास


Advertisement
टीजर से पता चलता है कि Red Magic आगामी लॉन्च इवेंट के दौरान दो टैबलेट पेश करेगा। टिप्सटर WHYLAB का दावा है कि टीजर में छोटे टैबलेट में 10.8 इंच की डिस्प्ले है। यह Snapdragon 8 Gen 3 Leading वर्जन प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला टैबलेट होगा।

दूसरी ओर बड़े Red Magic टैबलेट में 12.4 इंच की डिस्प्ले होगी। इस टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। टैबलेट में 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट दिए जाने की संभावना है। इसे रेड मैजिक टैबलेट का अपग्रेड कहा जाता है, जो जुलाई 2023 में पेश हुआ था। इस मॉडल को Red Magic Tablet 3D Explorer एडिशन नाम दिए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक बाजार में टैबलेट के अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। 


Advertisement
Red Magic Tablet Specifications


Red Magic टैबलेट में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले थी, जिसका 2K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर है। इसमें 16GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की बैटरी है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Red Magic Tablet के रियर में 13 मेगापिक्सल कैमरा और एक एलईडी फ्लैश शामिल है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें क्वाड स्पीकर दिए गए हैं। यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड रेड मैजिक यूआई पर काम करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.