Red Magic Gaming Tablet 3 छोटी डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 4 के साथ अगले साल होगा पेश

Red Magic Gaming Tablet 3 को नेक्स्ट जनरेशन के प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 4 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Red Magic Gaming Tablet 3 छोटी डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 4 के साथ अगले साल होगा पेश

Photo Credit: Red Magic

Red Magic Gaming टैबलेट में 12.1 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Red Magic अगले साल Red Magic Gaming Tablet 3 लेकर आ रहा है।
  • Red Magic Gaming Tablet 3 में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Red Magic Gaming Tablet 3 में छोटी स्क्रीन दी जाएगी।
विज्ञापन
Red Magic ने Snapdragon 8 Gen 3 लीडिंग वर्जन प्रोसेसर पर बेस्ड एक नया टैबलेट लॉन्च करने का प्लान बनाया है। जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में खुलासा किया है। ब्रांड ने जुलाई 2023 में पहला टैबलेट लॉन्च किया था, जिसके बाद यह दूसरा टैबलेट होगा। अब टिपस्टर ने एक और टैबलेट के बारे में खुलासा किया है, जिसे ब्रांड ने अगले साल के लिए प्लान किया है। आइए आगामी Red Magic टैबलेट के बारे में जानते हैं।


Red Magic Gaming Tablet 3 Specifications


Weibo पर टिप्सटर के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, कथित Red Magic Gaming Tablet 3 को नेक्स्ट जनरेशन के प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 4 के साथ लॉन्च किया जाएगा। टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया है कि यह नया टैबलेट छोटी डिस्प्ले के साथ आएगा। पहले Red Magic Pad में 12.1 इंच की डिस्प्ले थी, इसलिए थर्ड जनेरशन के मॉडल के लिए या तो समान साइज या छोटी डिस्प्ले मिलेगी। अफवाहें हैं कि सेकेंड जनरेशन के मॉडल में छोटी डिस्प्ले भी हो सकती है। हालांकि, सटीक स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। टैबलेट में एक दमदार कूलिंग सिस्टम, एक बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी शामिल होने की उम्मीद है। पहली जनरेशन के मॉडल में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 10,000mAh की बैटरी है।

Red Magic अपने Titan 16 Pro गेमिंग लैपटॉप को ग्लोबल स्तर पर पेश करने का प्लान बना रहा है, जो कि Red Magic Gaming Laptop 16 Pro का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है जो कि वर्तमान में चीन में ही उपलब्ध है। लैपटॉप में 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ 16 इंच की 2.5K डिस्प्ले, हरमन कार्डन स्पीकर और 1080p IR वेबकैम है। यह 14th-gen Intel Core i9 प्रोसेसर पर बेस्ड है, जिसमें NVIDIA GeForce RTX 4060 या 4070 GPU के ऑप्शन हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »