Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

इस टैबलेट में कंपनी ने Stylus भी दिया है। चार स्पीकर हैं और साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 11:09 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है।
  • इसमें 2.5K रिजॉल्यूशन है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है।
  • साउंड के लिए क्वाड-स्पीकर हैं और Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है।

Moto Pad 2026 को Motorola ने अपने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: Motorola

Moto Pad 2026 को Motorola ने अपने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में लॉन्च कर दिया है। Moto Pad 2026 में 11 इंच का बड़ा डिस्प्ले आता है जिसमें कंपनी ने 2.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दे दिया है। इस टैबलेट में कंपनी ने Stylus भी दिया है। चार स्पीकर हैं और साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। कुल मिलाकर कंपनी ने वे सभी जरूरी फीचर्स इसमें दिए हैं जो इसे एक मल्टीमीडिया और एंटरटेनमेंट फ्रेंडली डिवाइस बनाते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Moto Pad 2026 Price, Availability

Moto Pad 2026 की कीमत $249.99 (लगभग 23000 रुपये) है। इसे कंपनी ने PANTONE Bronze Green कलर में पेश किया है। टैबलेट की सेल अमेरिकी मार्केट में 30 अप्रैल से शुरू होगी। अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने इसे लिस्ट किया है। 

Advertisement

Moto Pad 2026 Specifications

Moto Pad 2026 में 11 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2.5K रिजॉल्यूशन है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है जो कि एक 5G चिपसेट है। इस टैबलेट में कंपनी ने Stylus सपोर्ट भी दिया है जो इसे एक प्रोडक्टिव डिवाइस बनाता है। साउंड के लिए क्वाड-स्पीकर हैं और Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। टैबलेट में राउंड एज डिजाइन मिलता है। इसमें कंपनी ने मेटल का इस्तेमाल किया है। यह PANTONE Bronze Green शेड में लॉन्च किया गया है। 

Smart Connect के रूप में इस टैबलेट में एक खास फीचर मिलता है जो इसे अन्य मोटोरोला डिवाइसेज जैसे स्मार्टफोन आदि के साथ कम्पैटिबल बनाता है। जिसकी मदद से कंटेंट और स्क्रीन शेयरिंग बेहद आसान हो जाती है। इसके अलावा टैब में सर्कल टू सर्च (Circle to Search) का ऑप्शन भी मिल जाता है। इंस्टेंट सर्च और ट्रांसलेट यह आसानी से कर लेता है। Moto Pad 2026 टैबलेट में 7040mAh की बैटरी मिलती है। साथ में कंपनी ने 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.