माइक्रोसॉफ्ट का पहला लैपटॉप सर्फेस बुक और सर्फेस प्रो 4 टैबलेट लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2015 16:09 IST
मंगलवार को आयोजित 'विंडोज 10 डिवाइसेज ब्रीफिंग' इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट ने सर्फेस प्रो 4 टैबलेट पेश किया। इसके साथ कंपनी ने अपना पहला लैपटॉप सर्फेस बुक भी लॉन्च किया। दोनों ही डिवाइस नए सर्फेस पेन के साथ आएंगे।

लोकप्रिय सर्फेस प्रो 3 टैबलेट के अपग्रेडेड वर्ज़न सर्फेस प्रो 4 की कीमत 899 डॉलर से शुरू होगी। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग बुधवार से शुरू होगी और शिपिंग 26 अक्टूबर से। माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस बुक की कीमत 1,499 डॉलर (करीब 97,800 रुपये) से शुरू होगी। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग भी बुधवार से शुरू होगी और शिपिंग 26 अक्टूबर से।

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 टैबलेट 12.3 इंच के (2736x1824 पिक्सल) पिक्सलटच डिस्प्ले के साथ आएगा। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इसकी मोटाई मात्र 0.4 मिलीमीटर है। एक नए स्टायलस को भी लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे सर्फेस पेन बुला रही है और यह एक इरेज़र के साथ आएगा। नया सर्फेस पेन प्रेशर के 1,024 प्वाइंट को डिटेक्ट कर सकता है। सर्फेस पेन कोर्टाना इंटिग्रेशन के साथ आएगा।
सर्फेस प्रो 4 टैबलेट इंटेल के छठे जेनरेशन के कोर प्रोसेसर के कई विकल्प के साथ आएगा। इनमें कोर एम3, कोर आई5 और कोर आई7 शामिल हैं।  इन कंफ्यूग्रेशन के साथ क्रमशः इंटेल एचडी ग्राफिक्स 515, इंटेल एचडी ग्राफिक्स  520 और इंटेल आइरिस ग्राफिक्स मौजूद होगा।

कंपनी ने बताया कि सर्फेस प्रो 4 अपने पूर्ववर्ती वर्ज़न सर्फेस प्रो 3 से 30 फीसदी और ऐप्पल के मैकबुक एयर से 50 फीसदी ज्यादा तेज है। बेस मॉडल में 4 जीबी का रैम मौजूद होगा। 16 जीबी रैम तक के वेरिएंट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 1 टीबी तक की स्टोरेज (शुरुआत 128 जीबी से) मिलेगी।
Advertisement

डिवाइस यूएसबी 3.0 पोर्ट, इथरनेट पोर्ट और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। इसमें दो 4के मिनी डिस्प्ले पोर्ट भी होंगे। कंपनी ने बताया कि सर्फेस प्रो 4 की बैटरी 9 घंटे तक चल सकती है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
Advertisement

इसके साथ नया टाइप कवर भी पेश किया गया। इसमें कीबोर्ड पर कीज़ के बीच ज्यादा जगह दी गई है। टाइप कवर एक ग्लास ट्रैकपैड के साथ आएगा। यह सर्फेस प्रो 3 से 40 फीसदी बड़ा है। कंपनी के मुताबिक, यह ज्यादा हल्का, पतला और मजूबत है।
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने पहले लैपटॉप सर्फेस बुक की भी घोषणा की। कंपनी का दावा है कि मैकबुक प्रो की तुलना में सर्फेस बुक दोगुनी तेजी से काम करता है। इसमें 13.5 इंच का पिक्सलसेंस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 3000x2000 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 267 पीपीआई। इसपर भी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  2. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  7. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  10. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.