माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी702 लॉन्च, 4जी सपोर्ट के साथ कीमत 7,999 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2016 11:07 IST
माइक्रोमैक्स ने भारत में अपना नया टैबलेट कैनवस पी702 लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स का यह नया टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर 7,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। फोन का सबसे खास फीचर इसका 4जी एलटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करना है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी702 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। डिवाइस में (1280x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 7 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है और दो जीबी रैम है।

माइक्रोमैक्स के इस टैबलेट में 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ा (32 जीबी तक) सकते हैं। कैनवस टैब पी7002 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस टैबलेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लू टूथ और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिये गए हैं। स्नैपडील पर यह टैबलेट बोल्ड ब्लैक और क्लासी व्हाइट कलर में उपलब्ध है। यूजर को टैबलेट के साथ ओटीजी केबल, हेडफोन और 1500 रुपये की कीमत पर सात किंडल ई-बुक भी मिलेंगे। डिवाइस में 3000एमएएच की बैटरी है जिसके 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 3 घंटे तक का प्लेटाइम देने का दावा किया गया है। डीटीएस ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ टैबलेट में डुअल स्पीकर हैं।
Advertisement

पिछले हफ्ते ही माइक्रोमैक्स ने कैनवस अमेज़ 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। डुअल सिम कैनवस अमेज़ 4जी एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ इसमें (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। इस माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 17 जीबी की डीडीआर3 रैम है। फोन में 8 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में 8 जीबी की एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ 2230 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.