Lenovo Legion Y700 (2024) गेमिंग टैबलेट, Snapdragon 8 Gen 3, 6550mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Legion Y700 (2024) में 8.8 इंच की गेमिंग डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में 6,550mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 सितंबर 2024 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Y700 (2024) में 8.8 इंच की गेमिंग डिस्प्ले है।
  • Lenovo Legion Y700 (2024) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है।
  • Lenovo Legion Y700 (2024) में 6,550mAh की बैटरी दी गई है।

Lenovo Legion Y700 2024 में 8.8 इंच की गेमिंग डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lenovo

लेनोवो ने Lenovo Legion Y700 (2024) गेमिंग टैबलेट पेश किया है। यह गेमिंग लवर्स के लिए तैयार किया गया एक पावरफुल डिवाइस है। Legion Y700 (2024) में 8.8 इंच की गेमिंग डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में 6,550mAh की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Lenovo Legion Y700 (2024) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo Legion Y700 (2024) Price


Lenovo Legion Y700 (2024) कार्बन ब्लैक कलर में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 34,603 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन (लगभग 39,379 रुपये) है। वहीं समान स्टोरेज के साथ आइस व्हाइट मॉडल की कीमत 2,999 युआन (लगभग 35,776 रुपये) और 3,399 युआन (लगभग 40,552 रुपये) है।
Advertisement

सुपर कंट्रोल डायनामिक वर्जन के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन (लगभग 39,379 रुपये) और 16GB + 512GB आइस व्हाइट वर्जन की कीमत 3,799 युआन (लगभग 45,412 रुपये) होगी। कार्बन ब्लैक वर्जन की ऑफिशियल सेल 25 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि आइस व्हाइट वर्जन की रिलीज की तारीख अभी तक घोषणा नहीं हुई है। Lenovo Legion Y700 2024 गेमिंग टैबलेट फिलहाल Giztop पर उपलब्ध है।


Lenovo Legion Y700 (2024) Specifications


Lenovo Legion Y700 (2024) में 8.8 इंच की गेमिंग डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2560×1600 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स की ब्राइटनेस और 343 पीपीआई के साथ पिक्सल डेंसिटी है। यह औसत DeltaE<1 के साथ DCI-P3 बेहतर कलर गेमट ​​और हाई कलर एक्यूरेसी का भी सपोर्ट करती है। टैबलेट में ग्लोबल डीसी डिमिंग भी शामिल है। इसके अलावा यह लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री परफॉर्मेंस के लिए TÜV रीनलैंड सर्टिफाइड है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान आई कंफर्ट प्रदान करता है।
Advertisement

इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 4.0 स्टोरेज मिलती है। यह टैबलेट लेनोवो के कियानकुन कूलिंग आर्किटेक्चर से लैस है, जिसमें हैवी इस्तेमाल के दौरान भी ऑप्टिमल हीट डिसिपेशन के लिए एक बड़ा 10,004 मिमी² वेपर चैंबर है। Legion Y700 में एक ऑप्शनल सुपर कंट्रोल डायनेमिक स्क्रीन है जो स्मूथनेस को 4.1 गुना बढ़ाती है, स्क्रीन की ब्राइटनेस को 96.5% तक कम करती है और रिफ्लेक्शन पॉइंट को 45% तक कम करती है, जिससे यह आउटडोर गेमिंग के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन जाता है। टैबलेट Lenovo के लिंगजिंग इंजन से भी लैस है, जो खास गेम में टच लेटेंसी को 32.2% और नेटवर्क लेटेंसी को 45.8% तक कम कर देता है, जिससे मल्टीप्लेयर सेटिंग्स में बढ़त मिलती है।
Advertisement

टैबलेट ड्यूल यूएसबी-सी पोर्ट हैं, जिससे एक साथ चार्जिंग और हेडफोन कनेक्ट हो सकते हैं। यह एक पोर्ट के जरिए डीपी वीडियो आउटपुट का सपोर्ट करता है। यह ड्यूल एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर्स और ड्यूल अल्ट्रा-लीनियर स्पीकर के साथ आता है जो इमर्सिव ऑडियो और सटीक हैप्टिक फीडबैक के साथ गेमिंग अनुभव को बेहतर करता है। इस टैबलेट का वजन सिर्फ 350 ग्राम है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है। Y700 (2024) टैबलेट एंड्रॉयड पर बेस्ड ZUI 16.1 पर चलता है। इस टैबलेट में 6,550mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 14.6 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 8.9 घंटे तक गेमिंग प्रदान करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gaming Tablet, Lenovo Tablet

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.