iReader Ocean 3 Plus ई-रीडर 8 इंच 300ppi E Ink डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें डिटेल्स

iReader Ocean 3 Plus ई-रीडर को चीन में लॉन्च किया गया है।

iReader Ocean 3 Plus ई-रीडर 8 इंच 300ppi E Ink डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें डिटेल्स

Photo Credit: gamingdeputy

Ocean 3 Plus में 300ppi रिजॉल्यूशन है। अंधेरे में भी इसमें पढ़ने में पेरशानी नहीं होती है

ख़ास बातें
  • iReader ने Ocean 3 Plus e-reader लॉन्च किया है।
  • यह 8 इंच का 300ppi E Ink डिस्प्ले है।
  • इससे पहले कंपनी ने Ocean 3 e-reader लॉन्च किया था।
विज्ञापन
डिजिटल वर्ल्ड में कंटेंट पढ़ने का तरीका भी डिजिटल हो गया है। अब यूजर्स ऑनलाइन कंटेंट रीडिंग की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। इसी जरूरत को देखते हुए कंपनियां ऑनलाइन रीडिंग डिवाइसेज भी पेश कर रही हैं। iReader ने भी इसी के तहत Ocean 3 Plus e-reader लॉन्च किया है। यह 8 इंच का 300ppi E Ink डिस्प्ले है। इससे पहले कंपनी ने Ocean 3 e-reader लॉन्च किया था। नया डिस्प्ले डिवाइस इसी का अपग्रेडेड वर्जन है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स 
 

iReader Ocean 3 Plus e-reader price

iReader Ocean 3 Plus ई-रीडर को चीन में लॉन्च किया गया है। यह ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1599 युआन (लगभग 18,500 रुपये) है। यह JD.com पर उपलब्ध है। गेमिंग डेप्यूटी के अनुसार, अन्य मार्केट्स में यह कब उपलब्ध होगा, इसके बारे में अभी तक कंपनी की ओर से खुलासा नहीं किया गया है।
 

iReader Ocean 3 Plus e-reader specifications

Ocean 3 Plus में 300ppi रिजॉल्यूशन है। अंधेरे में भी इसमें पढ़ने में पेरशानी नहीं होती है, क्योंकि इसमें फ्रंट लाइट दी गई है। डिवाइस में डुअल कोर 2.0 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर दिया गया है। यह पहले वाले मॉडल से ज्यादा अच्छी परफॉर्मेंस देता है, जैसा कि कंपनी ने कहा है। इसकी पेज बदलने की स्पीड भी 10 प्रतिशत ज्यादा है। बूट स्पीड 12 प्रतिशत से बढ़ाई गई है। साथ ही पीडीएफ खोलने की स्पीड में भी 15 प्रतिशत का सुधार किया गया है। 

iReader Ocean 3 Plus में 43GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 1800mAh बैटरी है। जो कि 72 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। स्टैंडबाय में यह 30 दिनों तक का बैकअप दे सकती है। ई-रीडर की बनावट Kindle Oasis जैसी है। इसके दाहिने किनारे ज्यादा मोटे हैं। ओशन 3 से तुलना करें तो इसका व्यूइंग एरिया 32% ज्यादा है। साथ ही रिजॉल्यूशन भी 30 प्रतिशत ज्यादा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »