भारतीय टैबलेट बाज़ार 23 फीसदी बढ़ा, iBall सबसे आगे

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 27 अगस्त 2015 10:55 IST
भारतीय टैबलेट बाजार में दूसरी तिमाही में 23 फीसदी विस्तार के साथ ही घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आईबॉल (iball) फिर से शीर्ष पर पहुंच गई। यह जानकारी इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) ने अपने एक बयान में दी।

कम बिक्री के करण आईबॉल (iball) प्रथम तिमाही में दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग (Samsung) से पिछड़ गई थी। बहरहाल दूसरी तिमाही में कम कीमत वाले टैबलेट, नए उत्पादों और बाज़ार के विस्तार के कारण उसने अपना अव्वल स्थान फिर से हासिल कर लिया।

डाटाविंड (Datawind) 13.5 फीसदी बाज़ार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही।

इस दौरान देश में कुल बिक्री 10.4 लाख यूनिट की रही, जो साल-दर-साल आधार पर 22 फीसदी अधिक है।
Advertisement

आईडीसी इंडिया के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक कार्तिक जे ने कहा, "टैबलेट बाजार के और विस्तार के लिए उपभोक्ता मांग काफी महत्वपूर्ण है, जिसकी लोकप्रियता घट रही है, क्योंकि बड़े स्मार्टफोनों और नोटबुक पीसी के बीच इसकी उपयोगिता घटती जा रही है।"
Advertisement

आलोच्य तिमाही में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के उत्पादों की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई, क्योंकि विंडोज (Windows) आधारित टैबलेट की बिक्री दोगुने से अधिक बढ़ी।

आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक देश में तीन-चौथाई टैबलेट 2G/3G/4G सेवा से जुड़े हुए हैं।
Advertisement

कार्तिक ने कहा, "सालाना आधार पर 2015 में 2014 के मुकाबले एकल अंकों में ऊपरी स्तर पर विकास दर रहने की उम्मीद है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.