आईबॉल स्लाइड निंबल 4जीएफ वॉयस कॉलिंग टैबलेट लॉन्च

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 जनवरी 2017 18:57 IST
ख़ास बातें
  • 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस टैबलेट की कीमत 9,999 रुपये है
  • कॉर्टेक्स ए53 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है
  • आईबॉल स्लाइड निंबल 4जीएफ में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
आईबॉल ने अपनी स्लाइड सीरीज़ का एक नया टैबलेट लॉन्च किया है। आईबॉल निंबल 4जीएफ एक वॉयस कॉलिंग टैबलेट है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस टैबलेट की कीमत 9,999 रुपये है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आईबॉल स्लाइड निंबल 4जीएफ टैबलेट में 8 इंच का (1280x800 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 64-बिट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ कॉर्टेक्स ए53 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इस एंड्रॉयड टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और आप चाहें तो 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

आईबॉल स्लाइड निंबल 4जीएफ में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। प्राइमरी कैमरा ऑटो फोकस और सिंगल एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर आपको 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

इसमें 4300 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

आईबॉल स्लाइड निंबल 4जीएफ रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में भी आएगा। पावर और वॉल्यूम बटन दायें किनारे पर दिए गए हैं। टैबलेट में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल और पावरप्वाइंट जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1280x800 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.