आईबॉल के इस 4जी टैबलेट में है फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जनवरी 2016 11:27 IST
स्लाइड 3जी क्यू45आई को लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद ही आईबॉल ने अपना स्लाइड गॉर्जियो 4जीएल टैबलेट पेश किया है। टैबलेट की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री जल्द ही शुरू होगी।

आईबॉल स्लाइड गॉर्जियो 4जीएल टैबलेट के साथ कंपनी ने 5 डिटेचेबल एमएसएलआर लेंस भी लॉन्च किए। इन लैंस को 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

कंपनी इस टैबलेट के जरिए फोटोग्राफी के दीवानों को लुभाना चाह रही है। फ्रंट पैनल पर भी फ्लैश मौजूद है। डिवाइस डुअल यूएसबी के साथ आता है जिसकी मदद से यूज़र एक ही वक्त में टैबलेट को चार्ज़ भी कर पाएंगे और किसी अन्य यूएसबी डिवाइस से कनेक्ट भी। डुअल-सिम आईबॉल स्लाइड गॉर्जियो 4जीएल टैबलेट में दो 4जी सिम के लिए सपोर्ट मौजूद है। टैबलेट में 21 क्षेत्रीय भाषाओं में काम किया जा सकता है।

स्लाइड गॉर्जियो 4जीएल में 7 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1024x600 पिक्सल है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम होगा। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्लाइड गॉर्जियो 4जीएल में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिए गए हैं।

टैबलेट में 3500 एमएएच की बैटरी है और यह ब्लूटूथ, जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है।
Advertisement

आईबॉल ने सोमवार को 5,999 रुपये में स्लाइड 3जी क्यू45आई लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  2. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.