Huawei MediaPad T5 हुआ भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और दाम

Huawei MediaPad T5: हुवावे मीडियापैड टी5 टैबलेट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आइए अब आपको Huawei MediaPad T5 की भारत में कीमत, सेल की तारीख और लॉन्च ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जुलाई 2019 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Huawei MediaPad T5 में 10.1 इंच की स्क्रीन है
  • हुवावे टैबलेट में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं
  • Huawei MediaPad T5 की बिक्री 10 जुलाई से

Huawei MediaPad T5 हुआ भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और दाम

Huawei MediaPad T5 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, नया टैबलेट 10.1 इंच की स्क्रीन, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, डुअल स्पीकर्स और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Huawei के सब-ब्रांड Honor भारत में अपने MediaPad T3 टैबलेट तो 10,999 रुपये में बेचती है। आइए अब आपको Huawei MediaPad T5 की भारत में कीमत, सेल की तारीख और लॉन्च ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
 

Huawei MediaPad T5 की भारत में कीमत, सेल की तारीख और लॉन्च ऑफर्स

भारत में Huawei MediaPad T5 की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये तय  की गई है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट तो वहीं इसके 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,990 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, नया टैबलेट भारत में 10 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Huawei MediaPad T5 को ई-कॉमर्स साइट Amazon इंडिया पर बेचा जाएगा।
Advertisement

फिलहाल Huawei ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर यह टैबलेट अन्य किसी ई-रिटेलर या रिटेल स्टोर पर बेचा जाएगा या नहीं। Huawei MediaPad T5 का ब्लैक कलर वेरिएंट बेचा जाएगा। इंट्रोडक्टरी लॉन्च ऑफर की बात करें तो Huawei अपने MediaPad T5 टैबलेट के साथ फ्री फिल्प कवर और 2,998 रुपये का हुवावे ईयरफोन एम12 बिल्कुल मुफ्त दे रही है।
 

Huawei MediaPad T5 के स्पेसिफिकेशन

हुवावे मीडियापैड टी5 टैबलेट एंड्रॉयड 8.0 पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 10.1 इंच का फुल-एचडी (1920x1200 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10। MediaPad T5 में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी तक रैम और टैबलेट में जान फूंकने के लिए 5,100 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो MediaPad T5 में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, 5 मेगापिक्सल का ऑटो-फोकस रियर कैमरा जिसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए आपको वाई-फाई 802.11एसी, 4जी एलटीई सपोर्ट, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। टैबलेट की लंबाई-चौड़ाई 243x164x7.8 मिलीमीटर और वजन 460 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

Kirin 659

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.