Huaewi MatePad Pro 13.2 (2025) टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 16GB तक रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स

MatePad Pro 13.2 (2025) को Soft Light Edition में भी लॉन्च किया है, जिसके 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत क्रमश: CNY 5,799 (करीब 67,400 रुपये), CNY 6,299 (लगभग 73,300 रुपये) और CNY 7,599 (करीब 88,400 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 21:22 IST
ख़ास बातें
  • Huawei MatePad Pro 13.2 (2025) को चीन में लॉन्च किया गया है
  • इसे Soft Light Edition में भी लॉन्च किया गया है
  • एक Collector's Edition भी है, जिसे केवल एक कॉन्फिगरेशन में पेश किया है

Photo Credit: Huawei

Huawei MatePad Pro 13.2 (2025) को मंगलवार को चीन में Mate 70 स्मार्टफोन सीरीज, TWS ईयरबड्स के साथ लॉन्च किया गया। टैबलेट 13.2 इंच साइज के डिस्प्ले के साथ आता है। इससे पहले, इसी साल अगस्त में MatePad Pro को हुआवे ने 12.2-इंच साइज में भी पेश किया था, जो मामूली बदलावों के साथ लगभग समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। नए MatePad Pro 13.2-इंच में 2.8K OLED स्क्रीन मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट करती है। इसमें 13-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलता है।

Huawei MatePad Pro 13.2 (2025) को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके बेस 12GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 5,199 (करीब 60,500 रुपये) है। वहीं, इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,699 (लगभग 66,300 रुपये) है।
Advertisement

MatePad Pro 13.2 (2025) को Soft Light Edition में भी लॉन्च किया गया है, जिसके 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत क्रमश: CNY 5,799 (करीब 67,400 रुपये), CNY 6,299 (लगभग 73,300 रुपये) और CNY 7,599 (करीब 88,400 रुपये) है। इसका एक Collector's Edition भी है, जिसे केवल 16GB + 1TB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसकी कीमत CNY 10,599 (करीब 1,23,300 रुपये) है।

हुआवे टैबलेट ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर ऑप्शन में Huawei चाइना के Vmall ई-स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इसकी सेल 12 दिसंबर से शुरू होगी।
Advertisement
 

Huawei MatePad Pro 13.2 (2025) specifications

Huawei MatePad Pro 13.2 (2025) HarmonyOS 4.3 स्किन पर चलता है। इसमें 13.2-इंच की 2.8K (2,880 x 1,920 पिक्सल) OLED क्लाउड-क्लीयर सॉफ्ट लाइट स्क्रीन शामिल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 nits ब्राइटनेस लेवल और HDR Vivid सपोर्ट करती है। टैबलेट के चिपसेट की जानकारी नहीं दी गई है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

MatePad Pro 13.2 में डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर है। MatePad Pro 13.2 में 5050mAh डुअल-सेल बैटरी (कुल 10,100mAh) मिलती है, जो 100W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 40 मिनट में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है और 65 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। टैबलेट में छह स्टीरियो स्पीकर यूनिट्स हैं।
Advertisement

 कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, डुअल सैटेलाइट कम्युनिकेशन, GPS, USB 3.1 Gen 1 पोर्ट आदि शामिल हैं। टैबलेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका माप 196.1 x 289.1 x 5.5 mm और वजन 580 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

13.20 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2880x1920 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

HarmonyOS 4.3

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.