4GB रैम, 128GB स्टोरेज और फ्लिप कैमरा के साथ HP 11-inch Tablet PC लॉन्च

HP 11-inch Tablet PC की शुरुआती कीमत $599 (लगभग 44,200 रुपये) है, जो कि खरीद के लिए कंपनी की वेबसाइट पर दिसंबर महीने से उपलब्ध होगा। फिलहाल, इसकी भारतीय उपलब्धता संबंधी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 23 सितंबर 2021 11:49 IST
ख़ास बातें
  • HP 11-inch Tablet PC में Intel Pentium Silver N6000 प्रोसेसर से लैस है
  • HP ने नए Windows 11 से कम्पेटिबल डिवाइस पेश किए हैं
  • इन प्रोडक्ट्स में लैपटॉप, दो कम्प्यूटर और दो डेस्कटॉप मॉनिटर शामिल हैं
HP 11-inch Tablet PC को 21 सितंबर को पेश कर दिया गया है। यह टैबलेट टिअटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया है, जिसे स्क्रीन के दोनों किनारों पर स्थित मैग्नेटिक क्लिप्स के साथ लैंडस्कैप और पोट्रेट दोनों तरह से लगाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसे यूज़र अपनी सहूलियत के हिसाब से फ्लिप कर सकते हैं। इसके अलावा, HP ने कुछ अन्य प्रोडक्ट्स का भी ऐलान किया है, जो कि लॉन्च के वक्त Windows 11 के साथ कम्पेटिबल होंगे। इन प्रोडक्ट्स में लैपटॉप, दो कम्प्यूटर और दो डेस्कटॉप मॉनिटर शामिल हैं।
 

HP 11-inch Tablet PC price, availability

HP 11-inch Tablet PC की शुरुआती कीमत $599 (लगभग 44,200 रुपये) है, जो कि खरीद के लिए कंपनी की वेबसाइट पर दिसंबर महीने से उपलब्ध होगा। फिलहाल, इसकी भारतीय उपलब्धता संबंधी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। एचपी 11 इंच टैबलेट पीसी सिंगल सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है।
Advertisement
 

HP 11-inch Tablet PC specifications

एचपी 11 इंच टैबलेट पीसी में 11 इंच (2,160x1,440 पिक्सल) आईपीएस टचस्क्रीन दिया गया है, जिसके साथ 400 निट्स मैक्सिमम ब्राइटनेस और कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मौजूद है। यह Intel Pentium Silver N6000 क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Intel UHD ग्राफिक्स मौजूद हैं। प्रोसेसर 4 जीबी LPDDR4x रैम के साथ स्थित है और इसकी स्टोरेज 128GB M.2 PCIe NVMe SSD है।

जैसे कि हमने बताया इसमें कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जिसको रोटेट करके इसे सेल्फी कैमरा और वेबकैम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। एचपी 11 इंच टैबलेट पीसी में इसका कीबोर्ड लैंडस्कैप और पोट्रेट दोनों तरह से मैग्नेटिक क्लिप की सहायता से लगाया जा सकता है। डिवाइस के साथ ऑप्शनल एचपी रीचार्जेबल टिल्ट पेन मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ वी5 मौजूद है। इसमें 32.2kWhr की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट पावर अडैप्टर मौजूद है। इसका डायमेंशन 253x177x8mm और बिना कीबोर्ड का भार 660 ग्राम है।
 

Upcoming Windows 11 HP devices price, specifications

मंगलवार को एचपी ने अन्य डिवाइस का भी ऐलान किया, जो कि लॉन्च के वक्त Windows 11 के साथ उपलब्ध होंगे। यह डिवाइस हैं HP 14-inch Laptop, HP Pavilion All-in-One (AiO) desktop, HP AiO desktop, HP U32 4K HDR Monitor और HP M34d WQHD Curved Monitor।
Advertisement

एचपी 14 इंच लैपटॉप ऑप्शनल 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है और यह Qualcomm Snapdragon 7c Gen 2 Compute Platform से लैस है। इसमें 8 जीबी LPDDR4 रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मौजूद है। लैपटॉप की कीमत फिलहाल कंफर्म नहीं की गई है। इसके अलावा, एचपी ने Reversible laptop sleeve को पेश किया है, जो कि 14 इंच और 15 इंच डिवाइस में फिट हो जाता है इसकी कीमत $19.99 (लगभग 1,500 रुपये) है।

HP Pavillion AiO desktop 24 इंच और 27 इंच डिस्प्ले वेरिएंट में आता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का पॉप-अप प्राइवेसी वेबकैम दिया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स में या तो फुल-एचडी या फिर क्वाड-एचडी डिस्प्ले और AMD Ryzen 5000 सीरीज़ प्रोसेसर मिलता है। इसकी कीमत $799 (लगभग 59,000 रुपये) है, जिसकी अक्टूबर से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।  
Advertisement

HP AiO desktop या तो AMD Ryzen 5000 सीरीज़ के साथ आएगा या फिर Intel processor के साथ। डेस्कटॉप में Emoji key इंटीग्रेट की गई है। इसकी कीमत $749 (लगभग 55,300 रुपये) है। इसकी सेल अक्टूबर से शुरू होगी।

मॉनिटर्स की बात करें, तो HP U32 4K HDR monitor में 31.5 इंच 4K HDR डिस्प्ले के साथ 99 प्रतिशत sRGB और 98 प्रतिशत DCI-P3 कवरेज मिलती है। HP M34d WQHD Curved Monitor में 34 इंच diagonal डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ स्पीकर इंटीग्रेट किए गए हैं। दोनों ही मॉनिटर USB Type-C पोर्ट के साथ आते हैं, जिसके जरिए डाटा और पावर को हैंडल किया जा सकता है। HP U32 4K HDR monitor की कीमत $499 (लगभग 36,800 रुपये) है और इसकी सेल अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, HP M34d WQHD Curved Monitor की कीमत $529.99 (लगभग 39,100 रुपये) है और इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Intel Pentium Silver N6000

फ्रंट कैमरा

नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2,160x1,440 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 11

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HP, Windows 11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.