Honor ने लॉन्च किए दो नए टैबलेट, 5,100 एमएएच बैटरी से हैं लैस

Honor ViewPad 6 के वाई-फाई वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 14,000 रुपये है। जबकि Honor ViewPad X6 के वाई-फाई वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 11,900 रुपये है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 17 जुलाई 2020 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Honor ViewPad 6 और ViewPad X6 के वाई-फाई व एलटीई वेरिएंट
  • LTE और Wi-Fi वेरिएंट्स में मिलेंगे कई स्टोरेज विकल्प
  • चीन में पेश किए गए हैं हॉनर व्यूपैड 6 और हॉनर व्यूपैड एक्स6

Honor ViewPad 6 दो कलर ऑप्शन में किया गया है पेश

Honor ViewPad 6 और ViewPad X6 हुवावे के सब-ब्रांड Honor के लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर लॉन्च हो चुके हैं। दोनों ही डिवाइस LTE और Wi-Fi वेरिएंट्स में आते हैं, इसके अलावा आपको इनमें कई स्टोरेज ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। नए टैबलेट ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 710A प्रोसेसर और 5,100 एमएएच बैटरी से लैस हैं। नए हॉनर व्यूपैड 6 और व्यूपैड एक्स6 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इन टैबलेट्स में किड्स मोड और ई-रीडिंग मोड भी दिया गया है।
 

Honor ViewPad 6 and ViewPad X6 price

हॉनर व्यूपैड 6 और व्यूपैड एक्स6 को फिलहाल चीन में प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी द्वारा इन टैबलेट्स की ग्लोबल उपलब्धता व कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। Honor ViewPad 6 के वाई-फाई वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 1,299 (लगभग 14,000 रुपये) है। यह दाम टैबलेट के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। इसके 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत CNY 1,399 (लगभग 15,100 रुपये) है। इसका एक 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत CNY 1,699 (लगभग 18,300 रुपये) है। वहीं, ViewPad 6 के एलटीई वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 17,200 रुपये) है, जो इसके 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल का दाम है। इसके अलावा इसका एक 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट भी मौजूद है, जिसकी कीमत CNY 1,899 (लगभग 20,500 रुपये) है।
Advertisement

Honor ViewPad X6 के वाई-फाई वेरिएंट की बात करें, तो इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,099 (लगभग 11,900) रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत 1,199 (लगभग 12,900 रुपये) है। इसके एलईटी वेरिेएंट के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 12,900 रुपये) है।

इसके अलावा, हॉनर व्यूपैड 6 टैबलेट आपको मिंट ग्रीन और स्टारी स्काई ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। हालांकि, व्यूपैड एक्स6 टैबलेट केवल मिंट ग्रीन कलर में ही पेश किया गया है।
Advertisement
 

Honor ViewPad 6 specifications

हॉनर व्यूपैड 6 टैबलेट एंड्रॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 3.1 पर काम करता है। इसमें 10.1 इंच का फुल-एचडी (1,200x1,920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 80.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 710A प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4 जीबी तक रैम दिया गया है। टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के सपोर्ट से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर व्यूपैड 6 टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मौजूद है, वहीं सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है। यह ऑप्टिकल इमेज़ स्टेब्लाइज़ेशन के साथ नहीं आया है। फ्रंट कैमरा को लेकर कहा गया है कि इसमें एचडी वीडियो कॉलिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 4G (केवल एलटीई वेरिएंट), ब्लूटूथ v5.1, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और ग्लोनास मिलेगा। हॉनर व्यूपैड 6 में 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 32 घंटे तक का टॉकटाइम देती है। अन्य फीचर्स में ई-बुक मोड, किड्स मोड और आई-प्रोटेक्शन मोड आदि मौजूद हैं। अंत में एलटीई वेरिएंट में सिंगल नैनो-सिम कार्ड सपोर्ट दिया गया है।
 

Honor ViewPad X6 specifications

हॉनर व्यूपैड एक्स6 काफी हद तक व्यूपैड 6 की तरह ही है, लेकिन इसमें थोड़ा बहुत अंतर भी है। हॉनर व्यूपैड एक्स6 टैबलेट भी एंड्रॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 3.1 पर काम करता है। हालांकि, इसमें आपको 9.7 इंच का एचडी (800x1,280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 75 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलेगा। यह भी ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 710A प्रोसेसर पर काम करता है, वहीं इसमें भी 4 जीबी तक रैम दिया गया है। इस टैबलेट की स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के सपोर्ट से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

इस टैबलेट में भी 5 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मौजूद है, जो कि फुलृएचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें एची वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वो सभी विकल्प मिलेंगे जो व्यूपैड 6 में मिले हैं। हॉनर व्यूपैड एक्स6 में भी 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 32 घंटे का टॉकटाइम देती है। इसमें भी एलटीई वेरिएंट में सिंगल सिम कार्ड सपोर्ट दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 710ए चिपसेट

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1200x1920 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 710ए चिपसेट

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1200x1920 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.70 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 710ए चिपसेट

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1280 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.70 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 710ए चिपसेट

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1280 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.