4,444 रुपये में लॉन्च हुआ 3जी वॉइस कॉलिंग टैबलेट, एक साल तक मिलेगा मुफ्त इंटरनेट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 18:28 IST
डेटाविंड ने अपना नया वॉयस-कॉलिंग टैबलेट ऊबिस्लेट आई3जी7 को भारत में लॉन्च कर दिया है। 5,999 रुपये की कीमत वाला डेटाविंड का यह नया टैबलेट डिस्काउंट के साथ 4,444 रुपये की कीमत पर गैजेट्स 360 से खरीदा जा सकता है।

डेटाविंड ऊबिस्लेट आई3जी7 की सबसे बड़ी खासियत है कि टैबलेट के साथ ग्राहकों को एक साल के लिए रिलायंस का मुफ्त इंटरनेट ब्राउजिंग ऑफर मिल रहा है। डेटाविंड के इस नए टैबलेट को खरीदने वाले यूजर डिवाइस के यूबीसर्फर इंटरनेट ब्राउजर ऐप में टैप कर रजिस्ट्रेशन कराकर 12 महीनों के लिए रिलायंस के मुफ्त इंटरनेट का मजा उठा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए यूजर को किसी तरह के डेटा प्लान या किसी मासिक शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। यूबीसर्फर ब्राउजर के के जरिए पहले एक साल तक मुफ्त इंटरनेट के इस्तेमाल में यूजर ऑडियो/वीडियो स्ट्रीमिंग या लोकल डाउनलोड शामिल नहीं होगा। इसके अलावा टैबलेट में इंटेल प्रोसेसर भी इसे खास बनाता है।
Advertisement

डेटाविंड ऊबिस्लेट आई3जी7 में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर इंटेल प्रोसेसर है। टैबलेट में 1 जीबी रैम बै। 8 जीबी इंनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने वाले इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर चलने वाले टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इस टैबलेट में ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, जीपीआरएस, माइक्रो-यूएसबी और 3 जी जैसे फीचर हैं। यह टैबलेट ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध है।

इसके अलावा डेटाविंड ऊबिस्लेट आई3जी7 टैबलेट डुअल-सिम सपोर्ट वाला एक वॉयस कॉलिंग टैबलेट है। टैबलेट में 2800 एमएएच बैटरी है जिसके 4 घंटे तक टॉक टाइम और 120 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। टैबलेट का डाइमेंशन 188x107x9.8 मिलीमीटर और वजन 278 ग्राम है।
Advertisement

ज्ञात हो कि गैजेट्स 360 डेटाविंड ऊबिस्लेट आई3जी7 टैबलेट का रिटेल पार्टनर है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cheapest 10000mAh Power Banks: कम कीमत में बैटरी का बड़ा बैकअप, ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.