Amazon Sale: अमेजन पर ये हैं 10-इंच स्क्रीन साइज वाले टैबलेट की बेस्ट डील्स, कीमत 13 हजार से शुरू

Mi Pad 5 को इस अमेजन सेल के दौरान 24,999 रुपये में खरीदने का मौका है। इसकी MRP 37,999 रुपये है। टैबलेट Qualcomm Snapdragon 860 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2022 18:50 IST
ख़ास बातें
  • Citi Bank, One Card, RBL Bank और RuPay कार्ड्स पर 10% की छूट मिल रही है
  • Mi Pad 5 को इस अमेजन सेल के दौरान 24,999 रुपये में खरीदने का मौका है
  • Lenovo Tab Yoga 11 इस सेल के दौरान 25,999 रुपये में बेचा जा रहा है

Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान Samsung Galaxy Tab A8 को 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है

Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान टैबलेट पर बंपर डिस्काउंट मिल रहे हैं। अमेजन सेल के दौरान आप Samsung, Lenovo और Xiaomi सहित कई ब्रांड्स के टैबलेट को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। हम आपकी शॉपिंग को आसान बनाने के लिए लगातार आपके लिए कैटेगरी और फीचर्स के हिसाब से नई और पॉपुलर डील्स इकट्ठी कर रहे हैं। यहां हम आपको अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान मिलने वाले 10-इंच स्क्रीन साइज के टैबलेट बता रहे हैं। यदि आप कम बजट में एक अच्छा टैबलेट चाहते हैं, तो आपको इस पूरी लिस्ट को जरूर देखना चाहिए, तो चलिए टॉप टैबलेट डील्स पर नजर डालते हैं।

नोट: नीचे बताई सभी डील्स में Citi Bank, One Card, RBL Bank और RuPay कार्ड्स पर 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। कुछ स्मार्टफोन पर अच्छा एक्सचेंज ऑफर भी है।
 

Samsung Galaxy Tab A8

Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान Samsung Galaxy Tab A8 को 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस कीमत में आपको इसका Wi-Fi मॉडल मिलेगा, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगी। टैबलेट का स्क्रीन साइज 26.69cm (10.5 inch) है। डिस्प्ले 1920x1200 (WUXGA) रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। टैबलेट Android 11 के साथ लॉन्च हुआ था। इसमें क्वाड स्पीकर्स मिलते हैं, जो Dolby Atmos सपोर्टेड हैं। इसमें 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। टैबलेट 7040mAh बैटरी के साथ आता है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट UniSOC T618 प्रोसेसर पर काम करता है।

यहां से खरीदें: Rs. 14,998 (MRP Rs. 23,999)
 

Mi Pad 5

Mi Pad 5 को इस अमेजन सेल के दौरान 24,999 रुपये में खरीदने का मौका है। इसकी MRP 37,999 रुपये है। टैबलेट Qualcomm Snapdragon 860 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस कीमत में आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी। इसका एक 6GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल भी आता है। टैबलेट में 10.95-इंच का WQHD+ (2560x1600) डिस्प्ले मिलता है, जो Dolby Vision सपोर्ट करता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले DCI-P3 सपोर्टेड है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स मिलते हैं। Mi Pad 5 में 8720mAh बैटरी मिलती है और इसे Android 11 के साथ लॉन्च किया गया है। रियर कैमरा 13MP और फ्रंट 8MP है।
Advertisement

यहां से खरीदें: Rs. 24,999 (MRP Rs. 37,999)
Advertisement
 

Lenovo Tab M10

Amazon सेल में Lenovo Tab M10 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह Wi-Fi Only मॉडल है। वहीं, इसका Wi-Fi+LTE मॉडल 14,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसमें 10.1-इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। रियर कैमरा 8MP है और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। टैबलेट Android 10 के साथ लॉन्च हुआ था। इसकी बैटरी 5000mAh है और यह MediaTek Helio P22T प्रोसेसर पर काम करता है।

यहां से खरीदें: Rs. 12,999 (MRP Rs. 30,000)
Advertisement
 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite के Wi-Fi Only मॉडल को सेल के दौरान 22,999 रुपये में खरीदा सकता है, जो इसका Qualcomm मॉडल है। इसका Exynos प्रोसेसर मॉडल 24,790 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, Qualcomm प्रोसेसर के साथ आने वाला Wi-Fi+4G मॉडल 28,999 रुपये और Exynos प्रोसेसर मॉडल, 28,865 रुपये में लिस्टेड है। इसमें 10.4-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो 2000 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूसन से लैस है। टैबलेट AKG ट्यून्ड स्पीकर्स से लैस है, जो Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं। इसमें 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

यहां से खरीदें: Rs. 22,999 (MRP Rs. 30,999)
Advertisement
 

Lenovo Tab Yoga 11

Lenovo Tab Yoga 11 इस सेल के दौरान 25,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि अमेजन में इसकी MRP 40,000 रुपये है। हालांकि, इसका स्क्रीन साइज 11-इंच है, लेकिन एंटरटेनमेंट के लिए यह एक आदर्श टैबलेट है, क्योंकि यह 2K (2000x1200 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो Dolby Vision सपोर्ट करता है। इसमें 8MP प्राइमरी कैमरा और 8MP सेकंडरी कैमरा मिलता है। यह Android 11 के साथ लॉन्च हुआ था। इसमें 7500mAh बैटरी मिलती है। टैबलेट क्वाड JBL स्पीकर्स के साथ आता है, जो Dolby Atmos सपोर्टेड है। इसमें MediaTek Helio G90T प्रोसेसर मिलता है।

यहां से खरीदें: Rs. 25,999 (MRP Rs. 40,000)

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display
  • Good battery life
  • Powerful speakers
  • Useful kickstand
  • Bad
  • Erratic face recognition
  • A bit heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G90T

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7500 एमएएच
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो पी22टी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1280x800 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bundled S Pen stylus
  • Good battery life
  • Clean software
  • Bad
  • Charges slowly
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.40 इंच

प्रोसेसर

1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7040 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Great Indian Festival Sale
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.