6 अगस्त को भारत आ रहा है Asus का OLED डिस्प्ले वाला गेमिंग टैबलेट, लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा

Asus ने भारतीय बाजार के लिए अपने नए प्रीमियम Android टैबलेट Asus Pad की कीमत का ऐलान कर दिया है। यह टैबलेट 12.2-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले, MediaTek D8300 प्रोसेसर और 9,000mAh बैटरी के साथ 6 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 12:31 IST
ख़ास बातें
  • Asus Pad की शुरुआती कीमत भारत में 45,990 रुपये घोषित की गई
  • 12.2-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है
  • 6 अगस्त से Flipkart समेत कई प्लेटफॉर्म पर बिक्री शुरू होगी

Photo Credit: Asus

Asus ने भारतीय बाजार के लिए अपने नए प्रीमियम Android टैबलेट Asus Pad T3201 की कीमत का खुलासा कर दिया है। यह टैबलेट 12.2-इंच 2.8K डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek D8300 प्रोसेसर और 9,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह टैबलेट एंटरटेनमेंट, क्रिएटिविटी, स्टडी और प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Asus Pad को 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।

Asus Pad T3201 की भारत में शुरुआती कीमत 45,990 रुपये रखी गई है, जिसमें इसका 8GB + 128GB मॉडल आता है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 49,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 6 अगस्त 2026 से Flipkart, Asus eShop, Asus और ROG Stores, Reliance Digital और अधिकृत Asus रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। कंपनी 12 महीने तक की No Cost EMI भी दे रही है, जिसकी शुरुआती किस्त 3,833 रुपये प्रति माह होगी।

Asus Pad में 12.2-इंच का 2.8K (2800×1840 पिक्सल) डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 3:2 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट और 92% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले 600 निट्स की टाइपिकल और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें DCI-P3 100% कलर कवरेज, TÜV Low Flicker और Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलता है। टैबलेट Asus Pen 2.0 और उससे ऊपर के स्टाइलस को भी सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek D8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.35GHz है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट Android 16 पर चलता है और Wi-Fi 6E तथा Bluetooth 5.3 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

ऑडियो के लिए Asus Pad में Dolby Atmos सपोर्ट वाले चार स्पीकर दिए गए हैं, जो 360-डिग्री सिनेमैटिक साउंड का अनुभव देने का दावा करते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरा Face Unlock फीचर को भी सपोर्ट करता है। टैबलेट में Accelerometer, Gyroscope, Hall Sensor और Light Sensor जैसे सेंसर दिए गए हैं। साथ ही USB 3.0 Type-C पोर्ट दिया गया है, जो DisplayPort 1.4 और PD 3.0 को सपोर्ट करता है।

Advertisement

पावर के लिए Asus Pad में 9,000mAh की Lithium-Polymer बैटरी दी गई है, जिसे 45W USB Type-C फास्ट चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यह चार्जर लगभग 30 मिनट में बैटरी को 50% तक चार्ज कर सकता है। टैबलेट का वजन 523 ग्राम है और इसकी मोटाई 6.5mm है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.