Apple iPad Pro 12.9 (2018) के वीडियो व फोटो लीक, 12 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

Apple 12 सितंबर को आयोजित इवेंट में iPhone 2018 मॉडल के साथ iPad Pro 12.9 (2018) को भी लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 सितंबर 2018 15:09 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPad Pro 12.9 (2018) में नहीं होगा होम बटन
  • आईपैड प्रो 12.9 (2018) में नहीं मिलेगा 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक
  • iPhone 2018 मॉडल के साथ लॉन्च हो सकता है iPad Pro 12.9 (2018)
टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Apple ने कैलिफोर्निया के कूपर्टीनो में मौजूद अपने ऐप्पल पार्क कैंपस में आयोजित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। 12 सितंबर को आयोजित इवेंट में iPhone 2018 मॉडल के साथ iPad Pro 12.9 (2018) को भी लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेट पर सामने आए CAD रेंडर्स और वीडियो से आईपैड प्रो 12.9 (2018) का डिजाइन सामने आया है। रेंडर से पता चला है कि ऐप्पल के इस आईपैड वेरिएंट में म्यूजिक एवं वीडियो सुनने के लिए 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मौजूद नहीं होगा। iPad Pro 12.9 (2018) के फ्रंट पैनल पर आपको होम बटन भी नहीं मिलेगा। नया आईपैड प्रो मॉडल ऐप्पल फेस आईडी टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है।

रेंडर्स और वीडियो ऑनलीक और MySmartPrice पर सामने आए हैं। तस्वीर को देखने से पता चलता है कि आईपैड प्रो 12.9 (2018) के चारों कौने में पतले बेजल मौजूद हैं। रेंडर में सिमेट्रिकल डिस्प्ले पैनल दिखाई दे रहा है, याद करा दें कि कंपनी के पुराने सभी मॉडल के निचले हिस्से पर होम बटन दिया जाता था। शुरुआती रिपोर्ट की मुताबिक, होम बटन के बजाय फेस आईडी फीचर दिया जा सकता है। आईपैड के फ्रंट पैनल पर नॉच डिजाइन नजर नहीं आ रहा है।
Advertisement


आईपैड के साइड में एंटीना लाइन नजर आ रही हैं, इसका मतलब कंपनी ग्लास की जगह मेटल बॉडी का ही इस्तेमाल करेगी। स्मार्ट कनेक्टर की जगह में भी बदलाव किया जा सकता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि स्मार्ट कनेक्टर रियर कैमरा के पास होगा। मौजूदा आईपैड प्रो मॉडल में बायीं तरफ तीन-पिन इंटरफेस दिया जाता था। स्मार्ट कनेक्टर की जगह में बदलाव की वजह से कंपनी को साइड बेजल की मोटाई को कम करने में सहायता होगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि iPad Pro 12.9 (2018) में ए12 या ए12एक्स चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 10.5 इंच वाला आईपैड प्रो का यह वेरिएंट 12 सितंबर को होने वाले ऐप्पल ईवेंट में लॉन्च हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 2018, Apple
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.