iPad Air (4th Gen) फुल-स्क्रीन डिज़ाइन के साथ लॉन्च, iPad (8th Gen) मॉडल से भी उठा पर्दा

नए iPad Air (4th Gen) में इस्तेमाल किया गया लिक्विड रेटिना डिस्प्ले एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग से पूरी तरह से लेमिनेटेड है। इसका रिजॉल्यूशन 2360x1640 पिक्सल है।

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 16 सितंबर 2020 08:10 IST
ख़ास बातें
  • iPad (8th Gen) की कीमत 29,900 रुपये से शुरू
  • ऐप्पल ए14 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल iPad Air (4th Gen) में
  • नए आईपैड एयर में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है
Apple ने iPad Air को अपडेट किया है। यह अब नए डिज़ाइन, बड़े डिस्प्ले और पावरफुल नए प्रोसेसर के साथ आता है। नए iPad Air (4th Gen) में iPad Pro लाइनअप की छाप नज़र आती है। लेकिन कुछ बदलाव बिल्कुल ही नए हैं और कीमत भी प्रो मॉडल की तुलना में कम है। नए आईपैड एयर को पांच रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा- सिल्वर, स्पेस ग्रे, रोज़ गोल्ड, ग्रीन और स्काई ब्लू। वाई-फाई 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 54,900 रुपये है, जबकि 256 जीबी मॉडल को 68,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दूसरी तरफ, सेल्युलर 64 जीबी मॉडल का दाम 66,900 रुपये है और इस वेरिएंट का 256 जीबी मॉडल 80,900 रुपये में बिकेगा।

नए डिज़ाइन में पुराने जेनरेशन वाले आईपैड एयर से प्रेरणा ली गई है। इसमें 10.9 इंच की होमस्क्रीन है, लेकिन कोई फिज़िकल बटन नहीं है। फेसआईडी कैमरे की जगह टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सेंसर को पावर/ स्टेंडबाय  बटन में इंटिग्रेट किया गया है। किनारे फ्लैट हैं।

Apple का दावा है कि आईपैड एयर में इस्तेमाल किया गया लिक्विड रेटिना डिस्प्ले एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग से पूरी तरह से लेमिनेटेड है। इसका रिजॉल्यूशन 2360x1640 पिक्सल है। यह पी3 वाइड कलर गैमट और ऐप्पल के ट्रू टोन कलर एडजस्टमेंट फीचर को सपोर्ट करता है।

नया ऐप्पल ए14 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल iPad Air (4th Gen) में हुआ है। दावा है कि यह पुराने जेनरेशन वाले प्रोसेसर की तुलना में 40 प्रतिशत बेहतर सीपीयू परफॉर्मेंस और 30 प्रतिशत तेज़ ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देगा।
Advertisement

नए आईपैड एयर में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, ना कि ऐप्पल का लाइटनिंग कनेक्टर। डेटा ट्रांसफर की स्पीड 5 जीबीपीएस तक जाएगी। नया आईपैड एयर टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए एक्सटर्नल स्टोरेज डिवाइस और 4K मॉनीटर तक को सपोर्ट करता है।
Advertisement

अन्य फीचर्स की बात करें तो आईपैड एयर (फोर्थ जेन) में स्टीरियो स्पीकर्स, एक 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है। रियर कैमरा आईपैड प्रो वाला ही है। यानी यह भी फोकस पिक्सल और स्टेबलाइज़्ड 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। नया आईपैड एयर सेकेंड जेन ऐप्पल पेंसिल को सपोर्ट करता है। इसमें एक मैगनेटिक कनेक्टर भी है जिसके ज़रिए पेंसिल को चार्ज या स्टोर किया जा सकेगा। नया टैबलेट ऐप्पल के मैजिक कीबोर्ड के साथ भी काम करेगा।
 

Apple ने एंट्री लेवल आईपैड लाइन अप को भी रिफ्रेश किया है। इसके वाई-फाई वर्ज़न के 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत क्रमशः  29,900 रुपये और 37,900 रुपये है। इसी स्टोरेज क्षमता वाले सेल्युलर मॉडल के दाम क्रमशः 41,900 रुपये और 49,900 रुपये हैं। इसे जल्द ही सिल्वर, स्पेस ग्रे और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। Apple का कहना है कि iPad अब तक का सबसे सफल कंज़्यूमर प्रोडक्ट है। 500 मिलियन से ज़्यादा यूनिट अब तक बिक चुके हैं।
Advertisement

नए iPad (8th Gen) में Apple के क्लासिक आईपैड डिज़ाइन को बरकरार रखा गया है। आपको 10.2 इंच रेटिना डिस्प्ले के साथ फिज़िकल होम बटन मिलेगा। इसमें ए12 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसके बारे में पुराने जेनरेशन के प्रोसेसर की तुलना में 40 प्रतिशत तेज़ परफॉर्मेंस देने का दावा है।
Advertisement

नया आईपैड (एट्थ जेन), ऐप्पल और थर्ड पार्टी कीबोर्ड एक्सेसरीज़ को सपोर्ट करता है। इसके अलावा नोट्स और स्केचिंग के लिए फर्स्ट जेन ऐप्पल पेंसिल के लिए भी सपोर्ट है। यह 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 1.2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। इस मॉडल में अब भी लाइटनिंग कनेक्टर दिया गया है।

दोनों ही आईपैड मॉडल आउट ऑफ बॉक्स iPadOS 14 के साथ आएंगे। इस सॉफ्टवेयर को पुराने आईपैड मॉडल्स के लिए 16 सितंबर को रिलीज कर दिया जाएगा। इसके साथ Apple ने नई Apple Watch Series 6 और Apple Watch SE को भी लॉन्च किया है। Apple One सब्सक्रिप्शन बंडल का भी खुलासा हुआ है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.90 इंच

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2360x1640 पिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Very good battery life
  • Solid overall performance
  • Useful software updates
  • USB Type-C port
  • Bad
  • Awkwardly placed Touch ID sensor
  • Very expensive accessories
  • No 3.5mm audio socket
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.90 इंच

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2360x1640 पिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.20 इंच

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2160x1620 पिक्सल

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.20 इंच

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2160x1620 पिक्सल

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  7. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  8. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  9. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  10. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.