10,000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Acer ने धांसू टैबलेट किया लॉन्च, जानें खासियतें

Acer Iconia X12 में 12.6 इंच की 2.5K WQXGA AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2,560 x 1,600 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 सितंबर 2024 19:25 IST
ख़ास बातें
  • Acer Iconia X12 में 12.6 इंच की 2.5K WQXGA AMOLED डिस्प्ले है।
  • Acer Iconia X12 में 10000mAh की बैटरी है जो 30W क्विक चार्जिंग देती है।
  • Acer Iconia X12 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Acer Iconia X12 में 13MP कैमरा है।

Photo Credit: Acer

Acer ने बर्लिन में IFA से पहले एसर ग्लोबल प्रेस कॉन्फ्रेंस (GPC) 2024 में Acer Iconia X12 पेश किया है। टैबलेट 12.1 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 8GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G99 चिपसेट से लैस है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 10,000mAh की बैटरी दी गई है। एसर आइकोनिया X12 में एल्यूमीनियम चेसिस है। आइए Acer Iconia X12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Acer Iconia X12 Price


Acer Iconia X12 की कीमत $349 (लगभग 29,300 रुपये) या EUR 369 (लगभग 34,400 रुपये) या CNY 2,688 (लगभग 31,800 रुपये) है। टैबलेट उत्तरी अमेरिका, ईएमईए (यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका) और चीन में जनवरी 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि टैबलेट भारत में लॉन्च होगा या नहीं। 


Advertisement
Acer Iconia X12 Specifications


Acer Iconia X12 में 12.6 इंच की 2.5K WQXGA AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2,560 x 1,600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। Iconia X12 एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। एल्यूमीनियम चेसिस वाले इस टैबलेट में क्वाड स्पीकर दिए गए हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Iconia X12 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W क्विक चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाईफाई 5, 5G, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.2, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 283.2mm, चौड़ाई 186.6mm,मोटाई 6.7mm और वजन 600 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.60 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G99

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.