Acer Iconia Tab V12, Iconia Tab V11 टैबलेट लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ 8GB RAM से लैस

Acer ने अपने लेटेस्ट टैबलेट Iconia Tab V12 और Iconia Tab V11 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2025 09:35 IST
ख़ास बातें
  • Acer Iconia Tab V12 (V12-11M) में 11.97 इंच की 2K LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Acer Iconia Tab V11 में 10.92 इंच की 2K LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Acer Iconia Tab V11 की कीमत EUR 229 (लगभग 21,815 रुपये) है।

Acer Iconia Tab V12 में 11.97 इंच की 2K LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Acer

Acer ने अपने लेटेस्ट टैबलेट Iconia Tab V12 और Iconia Tab V11 को लॉन्च कर दिया है। ये एंट्री लेवल टैबलेट समान फीचर्स से लैस हैं, लेकिन डिस्प्ले साइज अलग-अलग है। Iconia Tab V12 में 11.97 इंच की 2K डिस्प्ले और Iconia Tab V11 में 10.92 इंच की 2K LCD डिस्प्ले है। आइए Iconia Tab V12 और Iconia Tab V11 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Acer Iconia Tab V12, Acer Iconia Tab V11 Price


Acer Iconia Tab V11 की कीमत EUR 229 (लगभग 21,815 रुपये) है और यह अगस्त से EMEA में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया में इसकी कीमत AUD 329 (लगभग 18,000 रुपये) है, जहां बिक्री के लिए अगस्त से उपलब्ध होगा। 
Acer Iconia Tab V12 की कीमत EUR 289 (लगभग 27,535 रुपये) है और यह जुलाई से EMEA में उपलब्ध होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया में जुलाई से उपलब्ध होगा और कीमत AUD 429 (लगभग 23,475 रुपये) है।


Acer Iconia Tab V12, Acer Iconia Tab V11 Specifications


Acer Iconia Tab V12 (V12-11M) में 11.97 इंच की 2K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000X1200 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Acer Iconia Tab V11 (V11-21M/V11-22M) में 10.92 इंच की 2K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920X1200 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इन टैबलेट में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। इनमें 8GB DDR4 RAM के साथ 256GB eMMC इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इन टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो मोटाई 7.9 मिमी और वजन 595 ग्राम (V12)/ 500 ग्राम (V11) है। इन टैबलेट में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 घंटे तक चल सकती है। अन्य एक्सेसरीज में मैग्नेटिक फोलियो केस और स्टाइलस आता है। ये टैबलेट एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.