घूस लेते हुए पकड़ा तो पुलिसवाला नोट चबा गया, देखें वीडियो

Policeman Chewed Note : घूस की रकम 4 हजार रुपये बताई जाती है। हालांकि सब-इंस्‍पेक्‍टर नोट चबा नहीं पाया, विजिलेंस की टीम ने उससे पैसे रिकवर कर लिए।

घूस लेते हुए पकड़ा तो पुलिसवाला नोट चबा गया, देखें वीडियो

Policeman Chewed Note : मौके पर अफरातफरी के बीच किसी ने इस मामले को रिकॉर्ड कर लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

ख़ास बातें
  • हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आई घटना
  • विजिलेंस की टीम ने एक सब-इंस्‍पेक्‍टर को पकड़ा
  • 4000 रुपये रिश्‍वत ले रहा था
विज्ञापन
हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वहां एक सब-इंस्‍पेक्‍टर घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। विजिलेंस की टीम ने जब उस पर ऐक्‍शन लिया, तो खुद को बचाने के लिए सब-इंस्‍पेक्‍टर नोट चबाने लगा। घूस की रकम 4 हजार रुपये बताई जाती है। हालांकि सब-इंस्‍पेक्‍टर नोट चबा नहीं पाया, विजिलेंस की टीम ने उससे पैसे रिकवर कर लिए। सारा वाकया एक कम्‍युनिटी सेंटर में हुआ, जहां शादी समारोह आयोजित हो रहा था। मौके पर अफरातफरी के बीच किसी ने इस मामले को रिकॉर्ड कर लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जिस सब-इंस्‍पेक्‍टर को पकड़ा गया है, वह सेक्टर-3 पुलिस चौकी में तैनात है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शंभुनाथ यादव नाम के व्‍यक्ति ने शिकायत दी थी। उन्‍होंने अपने एक जानकार देशराज को 40 हजार रुपये में भैंस बेची थी। देशराज ने भैंस खरीद के 10 हजार रुपये नहीं चुकाए थे। वह पैसे देने के मूड में नहीं दिख रहा था।

शंभुनाथ ने देशराज के खिलाफ सेक्टर-3 पुलिस चौकी में शिकायत दी। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर महेंद्रपाल ने शुरू की। इधर, पैसे नहीं मिले तो शंभुनाथ के घर के लोग देशराज की गाय उठा लाए। गाय गायब हुई, तो देशराज भी पुलिस के पास पहुंच गए। इस पर सब-इंस्‍पेक्‍टर महेंद्रपाल ने शंभुनाथ को डांटा-फटकारा और जेल में बंद करने की धमकी दी। शंभुनाथ ने मामला निपटाने की बात कही। महेंद्रपाल ने 10 हजार रुपये रिश्‍वत मांगी।
 

बताया जाता है कि शंभुनाथ ने 6 हजार रुपये दे दिए थे और महेंद्रपाल 4 हजार रुपये की और डिमांड कर रहा था। शंभुनाथ ने मामले की शिकायत स्‍टेट वि‍जिलेंस डिपार्टमेंट में की। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने महेंद्रपाल को रिश्‍वत लेते पकड़ लिया। तैयारी के तहत महेंद्रपाल को कम्‍युनिटी सेंटर में बुलाया गया, जहां विजिलेंस के लोग पहले से मौजूद थे। बताया जाता है कि महेंद्रपाल ने रुपये निगलने की कोशिश की, उसके मुंह से पैसे निकालने के लिए टीम को काफी मेहतन करनी पड़ी। सोशल मीडिया में इससे जुड़ा एक वीडियो भी सर्कुलेट हो रहा है। गैजेट्स 360 हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »