Viral Video : सिनेमाहॉल में भी वर्क फ्रॉम होम! बंगलूरू के शख्‍स का यह वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video : वीडियो देखकर पता चलता है कि शख्‍स लैपटॉप पर कोई जरूरी काम निपटा रहा था। संभवत: ऑफ‍िस से जुड़ा कोई काम।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 19:13 IST
ख़ास बातें
  • बंगलूरू के शख्‍स का वीडियो वायरल
  • सिनेमाहॉल में लैपटॉप खोलकर काम करता दिखा
  • लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

Viral Video : इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Bangalore Malayalis नाम के एक पेज ने शेयर किया है।

Photo Credit: Video Grab

कोविड-19 महामारी के बाद से कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (Work from home) की सुविधा उपलब्‍ध करा रही हैं। इसने एम्‍प्‍लॉयीज को कहीं से भी काम करने की स्‍वतंत्रता दी है। अक्‍सर लोगों को कैफे में बैठकर लैपटॉप पर काम करते हुए स्‍पॉट किया जाता है, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्‍कुराहट बिखर जाएगी। वीडियो एक सिनेमाहॉल का है, जहां अंधेरे में लैपटॉप खोलकर शख्‍स जरूरी काम पूरा कर रहा है।  

मीडिया रिपोर्टों में यह वीडियो बंगलूरू का बताया जा रहा है। सिनेमाहॉल में लैपटॉप पर करते हुए शख्‍स की एक छोटी सी क्लिप वायरल हो रही है। यह वीडियो किसी और ने फ‍िल्‍माया है, जो उस व्‍यक्ति से दूर बैठा हुआ था। वीडियो देखकर पता चलता है कि शख्‍स लैपटॉप पर कोई जरूरी काम निपटा रहा था। संभवत: ऑफ‍िस से जुड़ा कोई काम।  
Advertisement

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Bangalore Malayalis नाम के एक पेज ने शेयर किया है। साथ में मजेदार कैप्‍शन दिया गया है। लिखा- जब आपको लगता है कि आपने सबकुछ देख लिया है, तभी बंगलूरू में कुछ नया दिखाई देता है।
 

इसे वीडियो ने लोगों को गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 42 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स और लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि बंगलूरू को टेक सिटी कहा जाना एकदम ठीक है। कुछ लोगों ने कहा कि उस शख्‍स को आराम करना चाहिए था। फ‍िल्‍म देखनी चाहिए थी। 

एक शख्‍स ने ल‍िखा कि अगर वह व्‍यक्ति अपने ऑफ‍िस का काम कर रहा है, तो वह वाकई सम्‍मान का हकदार है! हालांकि जिस वक्‍त वह शख्‍स लैपटॉप पर काम कर रहा था, सिनेमाघर में फ‍िल्‍म शुरू नहीं हुई थी या फ‍िर इंटरवल चल रहा था। बहरहाल, इंटरनेट पर यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रि‍या दे रहे हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.