कैब ड्राइवर और यात्री के बीच संस्‍कृत में हुई फुल बातचीत का वीडियो वायरल, देखें!

Viral Video : कार सवार यात्री तो धाराप्रवाह संस्‍कृत बोल रहा है, लेकिन वह चौंक जाता है, जब ड्राइवर भी संस्‍कृत में ही सवालों के जवाब देता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 नवंबर 2022 19:11 IST
ख़ास बातें
  • दोनों एक-दूसरे के साथ संस्‍कृत में बात कर रहे हैं
  • इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है
  • ड्राइवर धाराप्रवाह संस्कृत में बोल रहा है

Viral Video : सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो फौरन वायरल हो गया। लोग कैब ड्राइवर की धाराप्रवाह संस्‍कृत की तारीफ कर रहे हैं।

भारत की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत (Sanskrit) सिर्फ अनुष्‍ठानों, कर्मकांड और हमारे ग्रंथों तक सिमटी हुई है। स्‍कूली शिक्षा में संस्‍कृत के शामिल होने के बावजूद बहुत कम लोग उच्च शिक्षा में इसे विषय के रूप में पढ़ते हैं। संस्‍कृत बोलने वालों की संख्‍या बहुत कम है हमारे देश में और जो बोलते हैं वो सुर्खियों में आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक कैब ड्राइवर का वीडियो इसी की बानगी पेश करता है। दिल्‍ली में एक कैब ड्राइवर और यात्री के बीच बातचीत का यह वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है।   

दोनों एक-दूसरे के साथ संस्‍कृत में बात कर रहे हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अच्‍छे कमेंट्स के साथ रिएक्‍शन दे रहे हैं। लक्ष्मी नारायण बीएस नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। 56 सेकंड का यह वीडियो दोनों के बीच की बातचीत को दिखाता है। कार सवार यात्री तो धाराप्रवाह संस्‍कृत बोल रहा है, लेकिन वह चौंक जाता है, जब ड्राइवर भी संस्‍कृत में ही सवालों के जवाब देता है। 
Advertisement
 

वीडियो के कैप्‍शन में लिखा गया है, ‘अद्भुत !! दिल्ली में यह कार चालक आज सुबह मेरे साथ संस्कृत बोल रहा है! जैसाकि हमने आपको बताया यात्री तो संस्‍कृत में बोलता ही है, कैब ड्राइवर भी उसे संस्‍कृत में ही जवाब देता है। यात्री, कैब ड्राइवर से उसके गृहनगर और परिवार के बारे में सवाल करता है। ड्राइवर धाराप्रवाह संस्कृत में जवाब देता है और बताता है कि वह यूपी गोंडा जिले का रहने वाला है। 
Advertisement

सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो फौरन वायरल हो गया। लोग कैब ड्राइवर की धाराप्रवाह संस्‍कृत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "बहुत अच्छा, यह डायलॉग सुनकर संस्कृत सीखने का मन कर रहा है... शेयर करने के लिए धन्यवाद।" एक अन्य ने लिखा, "वाह, यह कानों को भाता है।" एक यूजर ने लिखा कि संस्‍कृत में यह सामान्‍य बातचीत भी ऐसी लग रही है मानो पूजा की जा रही हो। 

इस वीडियो को अबतक ढाई लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। हालांकि कुछ लोग इस स्क्रिप्‍टेड भी बता रहे हैं। जो भी है, वीडियो तो वायरल हुआ है और दोनों के बीच चल रही बातचीत सुकून देने वाली है। एक कैब ड्राइवर का संस्‍कृत बोलना यह जाहिर करता है कि भारत की सबसे प्राचीन भाषा आज भी प्रासंगिक है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.