Viral : बिहार में लड़कियों का ‘बवाल’! एक बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं पांच लड़कियां, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बिहार का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 23:09 IST
ख़ास बातें
  • बताया जाता है कि लड़के की पहले से 5 गर्लफ्रेंड थीं
  • सभी एक-दूूसरे से मेले में टकराए और भिड़ंत हो गई
  • वीडियो को देखकर यूजर नहीं रोक पा रहे हैं हंसी

बिहार में एक लड़के के लिए 5 लड़कियां आपस में भिड़ गईं।

 
Viral Video : सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसा रहीं लड़कियों के झगड़े की वजह एक लड़का है। दावे के मुताबिक एक बॉयफ्रेंड के लिए पांच लड़कियां आपस में भिड़ गईं। बताया जाता है कि लड़का अपनी गर्लफेंड को सोनपुर के मेले में घुमाने लेकर गया था। वहां अन्‍य लड़कियां भी मौजूद थीं। जब उन्‍हें लड़के के वहां होने का पता चला और उसके कई लड़कियों से रिलेशन की बात सामने आई, तो बवाल हो गया। मेले में घूमने आए लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय बन गया। किसी ने वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे वायरल होते देर नहीं लगी। 
Advertisement

वीडियो देखकर लगता है कि एक लड़के के लिए पांच लड़कियां कितनी गंभीरता से लड़ रही हैं। वह एक-दूसरे को मारने पर आमादा हैं और लड़के को अपने साथ देखना चाहती हैं। आज कल के दौर में जहां प्यार करने वाले नहीं मिलते, इस वीडियो में पांच-पांच लड़कियां किसी एक लड़के के लिए आपस में भिड़ती दिखाई दे रही हैं।
   

वीडियो देखकर एक तरफ जहां किसी के लिए भी हंसी रोक पाना मुश्किल है, वहीं दूसरी तरफ यह हैरान करने जैसा भी है। आखिर कैसे किसी लड़के के लिए इतनी लड़कियां एक-दूसरे को इस कदर सरेआम पीट सकती हैं। यहां पर औरत ही औरत की दुश्मन नजर आ रही है। लड़कियां इस कदर आपस में झगड़ रही हैं कि उन्हें आस-पास के माहौल, लोग, मान, सम्मान से कोई मतलब नहीं। यहां तो बस आज तू या तो मैं वाला सीन होता दिख रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कोई उन्हें बचाने को नहीं आता। आखिर इस तरह के मामलों में लोगों को पड़ना कहां ही ठीक लगता है। लोग ऐसे मामलों में बीच बचाव करने से बेहतर वाकया देखना ज्‍यादा पसंद करते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले ने भी यही सोचा होगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब हवा मिल रही है। लोग इस पर तरह- तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Advertisement
 
वीडियो देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे। एक यूजर ने लिखा, अरे इनको रोजगार चाहिए। एक अन्‍य ने कहा, वाह क्या कारीगरी है। एक यूजर ने लिखा, लड़का जरूर ktm, Dslr वाला होगा। वहीं एक यूजर ने कहा- यह तो बहुत बड़ा वाला निकला। इस तरह के ना जाने कितने कमेंट्स इस वीडियो पर किए जा चुके हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.