X पर पोस्ट करो वायरल, मिलेगा खास ईनाम!

यह फीचर X पर सबसे ज्यादा वायरल या चर्चित पोस्ट की पहचान करेगा और यूजर को खास बैज प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 नवंबर 2025 13:50 IST
ख़ास बातें
  • पोस्ट ऐसा हो जो यूजर्स का ध्यान खींचता हो-X
  • सबसे ज्यादा वायरल या चर्चित पोस्ट को मिलेगा खास बैज
  • कंपनी ने कहा है कि हरेक महीने 5 ही ऐसे पोस्ट चुने जाएंगे।

Elon Musk अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स के लिए एक रोचक फीचर लेकर आने वाले हैं।

X यूजर्स के लिए खास खबर है। अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आपका अकाउंट है, और आपका कोई पोस्ट यहां वायरल हो जाता है तो ऐसे यूजर्स को X की ओर से खास ईनाम दिया जाएगा। Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक खास फीचर रोल आउट किया जाने वाला है जो नम्बर-1 पोस्ट की पहचान करेगा और उस यूजर को एक खास बैज दिया जाएगा। यानी आपका प्रोफाइल X पर अलग से चमकेगा। आइए जानते हैं कैसे पा सकते हैं आप ये खास ईनाम। 

Elon Musk अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स के लिए एक रोचक फीचर लेकर आने वाले हैं। यह फीचर यूजर को एक खास बैज से नवाजेगा जिसके बाद एक महीने तक यूजर का प्रोफाइल X पर अलग से चमकेगा। इस नए फीचर को सर्टीफाइड बैंगर्स (Certified Bangers) का नाम दिया गया है। यह फीचर X पर सबसे ज्यादा वायरल या चर्चित पोस्ट की पहचान करेगा और यूजर को खास बैज प्रदान करेगा। यह 1 महीने तक प्रोफाइल पर दिखाई देगा। 

Advertisement

किस तरह के पोस्ट को मिलेगा ईनाम
X पर एक पोस्ट के माध्यम से इस फीचर की जानकारी दी गई है कि ये किस आधार पर यूजर को दिया जाएगा। सभी तरह की शर्तें यहां पर बताई गई हैं। पोस्ट के अनुसार, किसी यूजर का ऐसा पोस्ट जो अन्य यूजर्स को हंसने, सोचने या उसके बारे में बात करने पर मजबूर करेगा उसे अलग से सिलेक्ट किया जाएगा। कहा गया है कि ऐसे पोस्ट प्लेटफॉर्म पर इंटरेक्शन को बढ़ाएंगे और इसे प्रोमोट करेंगे। 

ओरिजनल होना चाहिए पोस्ट
साथ ही बताया गया है कि पोस्ट कैसा होना चाहिए। इस संबंध में शर्त रखी गई है कि पोस्ट यूजर का ओरिजनल होना चाहिए, कहीं से कॉपी न हो। पोस्ट ऐसा हो जो यूजर्स का ध्यान खींचता हो, और कंटेंट असली हो। ऐसे पोस्ट पर मिलने वाले वैरिफाइड इंप्रेशन, लाइक्स, बुकमार्क्स, रीपोस्ट्स और रिप्लाई आदि को देखकर किसी पोस्ट के लिए तय किया जाएगा कि इसे बैज मिलेगा या नहीं। यानी पोस्ट को लेकर कितने इंटरेक्शन हुए, यह सबसे अधिक मायने रखता है। 

Advertisement

केवल 5 पोस्ट ही चुने जाएंगे
कंपनी ने कहा है कि हरेक महीने 5 ही ऐसे पोस्ट चुने जाएंगे। यानी सभी को बैज नहीं मिलेगा। इसके लिए यूजर को पोस्ट वायरल करना होगा और अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी। एक बार बैज मिलने के बाद यह 1 महीने तक प्रोफाइल पर दिखाई देता रहेगा। हालांकि अभी यह फीचर टेस्टिंग फेज से गुजर रहा है। जल्द ही यह प्लेटफॉर्म पर रोलआउट कर दिया जाएगा। यानी क्रिएटर्स के पास मौका है सबसे अलग दिखने का और अपनी एक खास पहचान बनाने का। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.