Video : चंद्रमा पर उतरी Mahindra Thar-e! आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, देखें

Mahindra Thar e landed on Moon : आनंद महिंद्रा चांद पर नई Thar-E को लैंड करते हुए देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 सितंबर 2023 19:29 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने शेयर किया नया वीडियो
  • महिंद्रा थार को चांद पर देखना चाहते हैं वह
  • 10 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

वीडियो के जरिए आनंद महिंद्रा ने यह बताने की कोशिश की है कि एक दिन चांद पर गाड़‍ियां भी चहलकदमी करेंगी।

Photo Credit: Screen Grab

Chandrayaan-3 मिशन कामयाबी दर्ज करने के बाद स्‍लीप मोड में जा चुका है, लेकिन इसकी चर्चा जारी है। इस मिशन ने भारत को स्‍पेस की दुनिया में पंख फैलाने, सपने देखने का मौका दिया है। ऐसा ही एक सपना देखा है बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने। जिस तरह चांद पर विक्रम लैंडर के साथ प्रज्ञान रोवर की लैंडिंग हुई है, क्‍या पता एक दिन Mahindra Thar भी चांद पर लैंड कर जाए। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। 

एक्‍स पर किए गए पोस्‍ट में आनंद महिंद्रा ने इसरो को चंद्रयान3 मिशन की कामयाबी के लिए बधाई दी है। साथ ही अपना एक सपना शेयर किया है। वह चांद पर नई Thar-E को लैंड करते हुए देखना चाहते हैं। 

आनंद महिंद्रा ने लिखा, धन्यवाद @इसरो हमारी महत्वाकांक्षाओं को 'उड़ान' देने के लिए। एक दिन भविष्य में हम विक्रम और प्रज्ञान के बगल में थार-ई को लैंड करते हुए देखेंगे। 

पोस्‍ट के साथ एक वीडियो शेयर किया गया है, जो 10 सेकंड का है। एनिमेटेड वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रमा की सतह पर एक लैंडर खड़ा है। धीरे-धीरे उसका दरवाजा खुलता है, जिसके बाद महिंद्रा की नई Mahindra Thar-E उससे निकलती है और चांद की सतह पर उतरकर खड़ी हो जाती है। वीडियो के जरिए आनंद महिंद्रा ने यह बताने की कोशिश की है कि एक दिन चांद पर गाड़‍ियां भी चहलकदमी करेंगी। 
Advertisement
 

इस दिशा में काम चल भी रहा है। भविष्‍य के मून मिशन्‍स को सफल बनाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) जापानी स्‍पेस एजेंसी जाक्‍सा व जापानी कंपनियों के सहयोग से ऐसे वीकल्‍स बनाने पर रिसर्च कर रही है, जो चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों की मदद करें।    
Advertisement

आ‍नंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए वीडियो को अबतक 7 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। हजारों की संख्‍या में लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.