YouTube की तरह अब स्मार्ट TV पर चलेंगे Twitter के भी वीडियो! Elon Musk ने कहा- आ रहा Twitter Video App!

Twitter ने पिछले महीने अपने प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे लंबे वीडियो अपलोड करने का फीचर जारी किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2023 10:18 IST
ख़ास बातें
  • Twitter जल्द ही Video App लॉन्च कर सकता है।
  • माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ने इसकी घोषणा कर दी है।
  • YouTube की तरह ही वीडियो कंटेंट लाने वाला है एलन मस्क का ट्विटर।

Twitter ने पिछले महीने अपने प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे लंबे वीडियो अपलोड करने का फीचर जारी किया था।

वीडियो कंटेंट देखने के लिए आपके मन में सबसे पहले जिस ऐप का नाम आता होगा, वह YouTube हो सकता है। YouTube को 2005 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक वीडियो कंटेंट पर इसी का राज चल रहा है। लेकिन Twitter के मालिक Elon Musk अब इसकी बादशाहत को खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं। Twitter Video App की चर्चा अब शुरू हो गई है। यानि कि YouTube की तरह ही वीडियो कंटेंट लाने वाला है एलन मस्क का ट्विटर। आइए जानते हैं, कैसा होगा यह वीडियो ऐप। 

Twitter जल्द ही Video App लॉन्च कर सकता है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ने इसकी घोषणा कर दी है। हाल ही में एक यूजर ने कमेंट कर पूछा था कि फोन पर लम्बे वीडियो देखना ट्विटर के साथ संभव नहीं है। अगर स्मार्ट TV पर ट्विटर के लम्बे वीडियो देखना कोई चाहे, तो इसके लिए Twitter video app होना चाहिए। एलन मस्क ने इसके जवाब में कहा था- जल्द ही आ रहा है! 

बता दें कि यूजर ने लिखा था- अब स्मार्ट टीवी के लिए Twitter video app की बहुत जरूरत है। मैं ट्विटर पर घंटे भर लंबा वीडियो नहीं देख रहा हूं। इसके जवाब में एलन मस्क ने लिखा था कि यह आ रहा है। उसके बाद यूजर ने उनके इस कदम की सराहना की। साथ ही यूजर ने लिखा कि उसे उस दिन का इंतजार है जब वह अपने YouTube सब्सक्रिप्शन को हटा देगा, और उसे दोबारा कभी उसके बारे में नहीं सोचना पड़ेगा। 

Twitter ने पिछले महीने अपने प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे लंबे वीडियो अपलोड करने का फीचर जारी किया था। इसके शुरू होते ही यूजर्स ने यहां 2 घंटे लंबी फिल्में तक डालना शुरू कर दिया। जहां तक आने वाली ट्विटर वीडियो ऐप की बात है, इसमें न केवल लंबे वीडियो देखे जा सकेंगे, बल्कि साथ ही स्क्रॉलिंग भी की जा सकेगी। यानि कि स्क्रॉलिंग करते हुए भी वीडियो जारी रहेगा। साथ ही 15 सेकंड तक वीडियो को फॉरवर्ड और बैकवर्ड किया जा सकेगा। अब देखना है कि ट्विटर अपना वीडियो ऐप कितने समय में लॉन्च करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.