ट्विटर ने महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू किया नया अभियान

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 1 मार्च 2016 11:21 IST
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर पुरूषों की प्रधानता होने के बाबत एक अध्ययन से प्रेरणा लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने किसी भी तरह के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हाल ही में हैशटैग पोजिशन ऑफ स्ट्रेंथ अभियान शुरू किया है।

यह अभियान ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में पहले ही शुरू हो चुका है। इसकी कोशिश भारत में ऑनलाइन लैंगिग समानता के अंतर को पाटना है और महिला नेताओं की दूसरी पीढ़ी को प्रेरित करना है कि समाज में उनकी एक प्रभावशाली आवाज हो।
Advertisement

ट्विटर भारत की सार्वजनिक नीति प्रमुख महिमा कौल ने कहा कि हमने प्रभावित करने वाली कई महिलाओं से सुना है जो ट्विटर पर लैंगिक आधार पर वेतन असमानता, बाल देखभाल, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य देखभाल और ललीचा कामकाज पर जागरूकता अभियान चलाती हैं। हैशटैग पोजिशन ऑफ स्ट्रेंथ के शुरू होने से हमें उम्मीद है कि यह महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा और महिलाओं को अपनी आवाजा सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से उठाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

सोशल नेटवर्किंग मंच ने एफआईसीसीआई लेडीज आर्गेनाइजेशन और आब्र्जवर ऑफ रिसर्च फाउंडेशन के साथ भागीदारी की है ताकि ज्यादा महिलाएं ऑनलाइन अपनी आवाजें उठा सकें, पूरे आत्मविश्वास के साथ संवाद कर सकें और अपनी जैसी सोच रखने वाली दूसरी महिलाओं के साथ और व्यापाक रूप से वैश्विक समुदाय के साथ जुड़ सकें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.