• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Twitter Jail: यूजर्स को 'जेल' में डाला जाएगा! लेकिन क्यों? जानें क्या है ट्विटर जेल

Twitter Jail: यूजर्स को 'जेल' में डाला जाएगा! लेकिन क्यों? जानें क्या है ट्विटर जेल

यूजर ने एक तस्वीर भी शेयर की, जहां Elon Musk के प्रोफाइल पिक्चर के ऊपर जेल की सलाखें हैं और बड़े अक्षरों में लिखा है "Account in Twitter Jail."

Twitter Jail: यूजर्स को 'जेल' में डाला जाएगा! लेकिन क्यों? जानें क्या है ट्विटर जेल

Photo Credit: Twitter (@EMTSLA)

Twitter पर लगातार कई बड़े बदलाव करने की तैयारी पूरी हो चुकी है

ख़ास बातें
  • एक ट्विटर यूजर ने Elon Musk को Twitter Jail का सुझाव दिया
  • पॉलिसी का उल्लंघन करने पर यूजर को वर्चुअल जेल में लॉक किया जाएगा
  • जवाब में ट्विटर मालिक ने कहा कि वो इस बात से सहमत है
विज्ञापन
Twitter का स्वामित्व जब से Elon Musk ने लिया है, तब से माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट में होने वाले नए-नए बदलावों के बारे में सुनने या पढ़ने को मिल रहा है। एलन मस्क ने लोगों को ट्विटर को बेहतर बनाने के लिए नए सुझाव देने के लिए कहा था और तब से यूजर्स ने सुझावों की झड़ी लगा दी है। सुझावों की इस सीरीज में एक लेटेस्ट सुझाव 'Twitter Jail' है। यह एक वर्चुअल जेल होगा, जो एक तरह से अकाउंट बैन का ही रूप होगा, जहां कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करने पर यूजर को वर्चुअल जेल में लॉक किया जाएगा। आइए आपको इस सुझाव के बारे में बताते हैं। 

एक ट्विटर यूजर Emmett (@EMTSLA) ने Elon Musk को आइडिया दिया कि उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर Twitter Jail फीचर लाना चाहिए, जहां कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करने पर यूजर को वर्चुअल जेल में लॉक किया जाएगा, यानी यूजर अपने अकाउंट से ट्विटर पर किसी तरह की एक्टिविटी नहीं कर पाएगा।

यूजर के अनुसार, माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट को इम्प्रूव करने के लिए यूजर्स को 'ट्विटर जेल' में डाला जा सकता है। उसने यह भी कहा कि 'ट्विटर जेल' जाने वाले यूजर को सभी कारण बताए जाने चाहिए, जैस उसे किस कारण बैन किया गया है और उसका अकाउंट कब तक फ्री होगा। 
 

यूजर ने एक तस्वीर भी शेयर की, जहां Elon Musk के प्रोफाइल पिक्चर के ऊपर जेल की सलाखें हैं और बड़े अक्षरों में लिखा है "Account in Twitter Jail."

इसके जवाब में ट्विटर मालिक ने कहा कि वो इस बात से सहमत है। उन्होंने अपनी बात को केवल 'Agreed' शब्द के साथ पूरा किया।    

जैसा कि हमने बताया, मस्क ट्विटर पर यूजर्स से लगातार सुझाव ले रहे हैं, जिससे प्लेटफॉर्म के मौजूदा फीचर्स को सुधारा जा सके, या नए फीचर्स को जोड़ा जाए। Twitter आने वाले समय में DM को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बनाने पर विचार कर रही है, जिससे यूजर्स के ट्विटर मैसेज लीक न हो। 

इसके अलावा, लॉन्ग-फॉर्म टेक्स्ट को थ्रेड में बदलने की पुष्टि भी हो चुकी है। अभी यूजर्स को ट्वीट के लिए 280 कैरेक्टर्स की लिमिट मिलती है, लेकिन जल्द कंपनी इसे बढ़ा देगी। वहीं, लागू हो चुके फीचर्स में पेड सब्सक्रिप्शन है, जहां यूजर्स को ब्लू टिक के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं और आने वाले समय में यूजर्स पैसे देकर खुद के अकाउंट को वेरिफाइड करवा सकेंगे। हालांकि, फिलहाल इसे अस्थाई रूप से रोका गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »