ट्विटर ने एंड्रॉयड पर नए फीचर हाइलाइट्स की शुरुआत की

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 18 सितंबर 2015 15:12 IST
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कहा कि वह एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर हाइलाइट्स की शुरुआत कर रहा है। नया फीचर 35 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करेगा, जो उपयोगकर्ताओं को उनके द्वारा ट्विटर पर की गई गतिविधियों का सारांश और प्रासंगिकता को दर्शाएगा। इससे पहले इसके लिए पूरे टाइमलाइन को देखना पड़ता था, जिसमें ज्यादा समय लगता था।

ट्विटर में वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर वोलोदीमिर झाबिउक ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "ब्राउज करने व ट्वीट से संलग्न होने के लिए आपका होम टाइमलाइन एक बेहतरीन जगह है, हालांकि हम जानते हैं कि आप जो कुछ भी देखना पसंद करेंगे, उसके लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।"

उन्होंने कहा, "आपके हाईलाइट्स बनाने के लिए हम चीजों जैसे अकाउंट्स एंड कन्वर्सेशन, ट्वीट्स , टॉपिक्स एंड इवेंट्स तथा पीपुल पर नजर डालते हैं।"

जैसे ही हाइलाइट्स तैयार हो जाएगा, उपयोगकर्ताओं को जल्द ही एक नोटिफिकेशन मिलेगा।

झाबिउक ने कहा, "हम इस अनुभव को पहली बार एंड्रॉयड पर ही शुरू करने जा रहे हैं, जिसके बाद भविष्य में अन्य प्लेटफॉर्म पर भी इसे लाने पर विचार करेंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  2. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
  2. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
  3. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  4. boAt Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च, डुअल ड्राइवर्स और 3D ऑडियो के साथ आया हेडफोन, जानें कीमत
  5. ₹10 हजार में 4K प्रोजेक्टर, 130 इंच तक दिखाएगा फिल्में! TecSox Prime भारत में लॉन्च
  6. ₹12000 महंगा होने वाला है iPhone 17, Pro Max की भी बढ़ेगी कीमत! खाली हो रहे स्टॉक?
  7. Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल
  8. Oppo Find X10 सीरीज का बदलेगा डिजाइन! X10 Pro Max को लेकर बड़ा अपडेट
  9. iQOO Neo 11S कब होगा लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  10. Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.