Twitter पर लॉन्च हुआ नया Cricket Scorecard, Community फीचर का भी हुआ भारत में विस्तार

स्कोरबोर्ड अपडेट की बात करें, क्रिकेट मैचों के दौरान Twitter पर Explore tab और live Events पेज पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, ताकि फैन्स क्रिकेट मैच के दौरान ट्वीट्स स्क्रोल करते-करते रियल टाइम स्कोर जान सकें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2021 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Twitter स्कोरकार्ड में दिखेंगे क्रिकेट के लाइव स्कोरबोर्ड
  • पहले कम्युनिटी फीचर अमेरिका में पेश किया गया था
  • नए अपडेट के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को लुभाया जा रहा है
Twitter ने गुरुवार को लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड पेश किया है। इसके साथ ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने अपने Communities फीचर का विस्तार भारत में किया है, जिसमें  हली कम्युनिटी क्रिकेट फैन्स फोकस्ड होगी जिसका नाम है Cricket Twitter - India। ट्विटर ने ICC Men's T20 World Cup 2021 टूर्नामेंट के दौरान यह अपडेट किए हैं, जिसकी शुरुआत पिछले हफ्ते से ही हुई है जो कि 14 नवंबर तक चलने वाला है। ट्विटर का दावा है कि ट्विटर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक जाना-माना प्लेटफॉर्म है, जिस पर गेम को लेकर 1 जुलाई 2022 से लेकर 1 जुलाई 2021 के बीच तक 75 मिलियन बाचतीच हुई।  

स्कोरबोर्ड अपडेट की बात करें, क्रिकेट मैचों के दौरान Twitter पर Explore tab और live Events पेज पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, ताकि फैन्स क्रिकेट मैच के दौरान ट्वीट्स स्क्रोल करते-करते रियल टाइम स्कोर जान सकें। यह भारत में iOS और वेब पर उपलब्ध है और इसे ज्यादातर यूज़र्स के लिए Android पर भी रोलआउट किया जाएगा।
 

स्कोरबोर्ड के साथ ट्विटर ने अमेरिका के बाहर पहला Community फीचर पेश किया है और यह फीचर भारतीय क्रिकेट फैन्स को समर्पित है। इसका उद्देश्य कई भारतीय भाषाओं में क्रिकेट से जुड़ी हर पहलू के बारे में बात करने के लिए वन-स्टॉप प्लेस के रूप में काम करना है।

सितंबर महीने में ट्विटर ने यूएस में अपने कम्युनिटी फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी, ताकि लोग एक प्लेटफॉर्म पर उन दूसरे लोगों से कनेक्ट कर सकें तो एक-जैसी चीज़ों की रूचि रखते हैं।
Advertisement

ट्विटर फिलहाल Invite only के रूप में iOS, Web और Android मोबाइल ब्राउज़र पर communities फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इनवाइट को एडमिनिस्ट्रेटर, मॉडेरेटर और कम्युनिटी मेंबर द्वारा डायरेक्टर मैसेज द्वारा भेजा जा सकता है। इनवाइट पाने के बाद वह सदस्य भी कम्युनिटी ट्वीट के जरिए बातचीत शुरू कर सकता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.