ट्विटर पर अब शेयर कर सकेंगे 15 सेकेंड तक के जिफ़ इमेज

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2016 15:46 IST
हममें से अधिकतर लोग अपने दोस्तों और सेलिब्रिटी को जवाब देने के लिए जिफ़ इमेज का इस्तेमाल करना चाहते हैं। अब ट्विटर पर जिफ़ इमेज को बेहतर क्वालिटी और ज्यादा लंबी अवधि के साथ शयेर किया जा सकता है। ट्विटर ने जिफ़ इमेज का साइज़ अब 15 एमबी करने का फैसला किया है।

गौर करने वाली बात है, ट्विटर द्वारा बढाया गया जिफ़ इमेज साइज़ अभी सिर्फ ट्विटर के वेब इंटरफेस पर ही सपोर्ट करेगा। ट्विटर के मोबाइल ऐप और ट्वीटडेक पर अभी भी जिफ़ इमेज का साइज़ पहले की तरह 5 एमबी ही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ट्विटर इन प्लेटफॉर्म और दूसरे थर्ड पार्टी सर्विस के लिए भी यह लिमिट बढ़ाएगा या नहीं।

ऐसा लगता है कि सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को जिफ़ इमेज के लिए यूज़र की बढ़ती रुचि का अंदाजा हो गया है। इन जिफ़ इमेज को दुनियाभर में पोस्ट, ट्वीट और जवाब के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जिफ़ इमेज को एक बेहद छोटी अवधि के वीडियो क्लिप (अधिकतर कैप्शन के साथ) को शेयर करने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इन इमेज को मेनस्ट्रीम में 9Gag जैसी वेबसाइट लेकर आई है।

पिछले महीने ही ट्विटर पर पोस्ट की जाने वाली वीडियो की लिमिट 140 सेकेंड तक बढ़ाई गई थी। ट्विटर पर पहले 30 सेकेंड के ही वीडियो पोस्ट करना संभव था। नई 140 सेकेंड की सीमा वाइन पर भी लागू होगी जिसपर पहले 6 सेकेंड के वीडियो पोस्ट करना ही संभव था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, GIFs, Mobiles, Social, TweetDeck, Twitter

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.