फेसबुक पर जल्द 45 भाषाओं में कर सकेंगे पोस्ट

फेसबुक पर जल्द 45 भाषाओं में कर सकेंगे पोस्ट
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर जल्द ही आप 45 भाषाओं में अपनी पोस्ट लिख सकेंगे। शनिवार को प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, फेसबुक एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है, जिसके जरिए फेसबुक यूजर अपनी पोस्ट को दुनिया की विभिन्न भाषाओं में अनुदित कर सकेंगे। यह सॉफ्टवेयर आपकी पोस्ट किसी व्यक्ति को उसकी इच्छित भाषा में दिखाएगा।

वेबसाइट 'सीएनईटी' के अनुसार, इसके लिए सिर्फ आपको अपनी पोस्ट लिखनी है और 45 भाषाओं की दी गई सूची में उन भाषाओं को चुनना है, जिन-जिन में आप अपनी पोस्ट को अनुदित करना चाहते हैं। इस सूची में फ्रेंच से लेकर फिलिपिनो और लिथुआनियन भाषाएं शामिल हैं।

फेसबुक के इस नए फीचर को हालांकि अब तक एक छोटे से समूह में ही परीक्षण किया गया है।

फेसबुक के अनुसार, अब तक इस फीचर का उपयोग 5,000 फेसबुक पेज द्वारा किया जा चुका है, हालांकि ये फेसबुक पेज वाणिज्यिक थे। जल्द ही इस फीचर को अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए भी शुरू कर दिया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Social Media, Facebook Post

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »